LOADING...
जॉन अब्राहम ने खरीदी महिंद्रा थार रॉक्स, जानिए क्या है इसकी कीमत
जॉन अब्राहम ने खरीदी थार (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@powerdrift)

जॉन अब्राहम ने खरीदी महिंद्रा थार रॉक्स, जानिए क्या है इसकी कीमत

Mar 18, 2025
03:46 pm

क्या है खबर?

अभिनेता जॉन अब्राहम इन दिनों फिल्म 'द डिप्लोमैट' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। उनकी यह फिल्म होली के दिन यानी 14 मार्च को रिलीज हो चुकी है। फिल्म में जॉन की अदाकारी की खूब तारीफ हो रही है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। अब इस बीच जॉन ने खुद को उपहार में नई गाड़ी दी है। दरअसल, उन्होंने काली रंग की महिंद्रा थार रॉक्स खरीदी है। आइए इस गाड़ी की कीमत जानें।

कीमत

जानिए क्या है इसकी कीमत

न्यूज 18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, जॉन की थॉर रॉक्स गाड़ी की शुरूआती कीमत 12.99 लाख रुपये है। सोशल मीडिया पर अभिनेता का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें अपनी के साथ देखा जा सकता है। 'द डिप्लोमैट' की बात करें तो इस फिल्म ने अब तक 14.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। यह एक भारतीय डिप्लोमैट की कहानी है, जो पाकिस्तान से एक भारतीय लड़की को वापस लाने की कोशिश करता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो