'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का ऐलान, इस बार शनाया कपूर लगाएंगी डर का तड़का
क्या है खबर?
करण जौहर की चर्चित फ्रेंचाइजी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के तीसरे भाग का आधिकारिक ऐलान हो गया है, लेकिन एक बहुत बड़े ट्विस्ट के साथ। धर्मा प्रोडक्शन तीसरी कड़ी को वेब सीरीज के रूप में लाया है, जिसमें शनाया कपूर मुख्य किरदार निभा रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि इस बार सेंट टेरेसा स्कूल, रोमांस से हटकर हॉरर या डार्क-थ्रिलर का गवाह बनेगा। इसका संकेत सीरीज के प्रोमो से मिलता है। शनाया की एक झलक भी दिखती है।
स्ट्रीमिंग
इस OTT पर दस्तक देगी शनाया की सीरीज
'स्टूडेंट ऑफ द ईयर: आफ्टर डार्क' का प्रोमो इस फ्रेंचाइजी के खौफनाक और नए बदलाव को परिभाषित करता है।
निर्माताओं ने शनाया और नए चेहरों के साथ एक रहस्यमयी और गंभीर कहानी का इशारा दिया है, जो युवाओं की जिंदगी के डार्क पहलुओं को दिखाएगी।
मान्या ग्रोवर, दिव्यिक शर्मा, आदि मलिक और अभिनव सिंह भी इसका हिस्सा होंगे।
पुरस्कार विजेता लघु फिल्म निर्देशक रीमा माया ने सीरीज को निर्देशित किया है। यह 13 नवंबर, 2026 को जियोहॉटस्टार पर दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
Something has changed at St. Teresa's, and it's not just the batch 😶🌫
— JioHotstar (@JioHotstar) October 19, 2026
Hotstar Specials: Student Of The Year - After Dark, streaming from 13th November, only on JioHotstar.#SOTYAfterDarkOnJioHotstar@shanayakapoor #ManyaGrover #DivikSharma #AdiMalik #AbhinavSingg… pic.twitter.com/Qdk7TINDET