Page Loader
मराठी अभिनेता जयंत सावरकर का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस 
मराठी अभिनेता जयंत सावरकर का निधन (तस्वीर: ट्विटर)

मराठी अभिनेता जयंत सावरकर का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस 

Jul 24, 2023
03:16 pm

क्या है खबर?

मराठी सिनेमा के जाने-माने अभिनेता जयंत सावरकर का सोमवार (24 जुलाई) को निधन हो गया है। उन्होंने 87 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अभिनेता के बेटे कौस्तुभ सावरकर ने इस खबर की पुष्टि की है। उन्होंने PTI को बताया, "लगभग 10-15 दिन पहले उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और सुबह 11 बजे के आसपास उनका निधन हो गया।"

जयंत सावरकर

100 से अधिक फिल्मों में किया था काम 

जयंत का जन्म 3 मई, 1936 को महाराष्ट्र के गुहागर में हुआ था। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 1954 में की थी। 100 से ज्यादा मराठी फिल्मों में नजर आए जयंत कई हिंदी धारावाहिक और फिल्मों का भी हिस्सा रह चुके हैं। उनको मराठी भाषा की वेब सीरीज 'समांतर' में ज्योतिषी का किरदार अदा करने के लिए जाना जाता है। इसी साल 21 मई को जयंत को अंबरनाथ मराठी फिल्म महोत्सव में जीवन गौरव सम्मान दिया गया था।