LOADING...
'जवान': कौन हैं रिद्धि डोगरा, जिन्होंने फिल्म में निभाया शाहरुख खान की मां का किरदार?
कौन हैं रिद्धि डोगरा? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iridhidogra)

'जवान': कौन हैं रिद्धि डोगरा, जिन्होंने फिल्म में निभाया शाहरुख खान की मां का किरदार?

Sep 18, 2023
09:24 pm

क्या है खबर?

सिनेमाघरों में इन दिनों शाहरुख खान की 'जवान' का जलवा देखने को मिल रहा है। 7 सितंबर को रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कब्जा कर लिया है और कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी है। 'जवान' में मौजूद सभी कलाकारों की अदाकारी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है, जिसमें एक नाम रिद्धि डोगरा का भी है। फिल्म में उन्होंने आजाद (शाहरुख) की मां यानी कावेरी का किरदार निभाया है।

परिचय

शाहरुख से 19 साल छोटी हैं रिद्धि

रिद्धि अभिनेता शाहरुख से 19 साल छोटी हैं। जहां किंग खान 57 साल के हैं तो वहीं रिद्धी की उम्र 38 साल है। फिल्म में रिद्धी का किरदार काफी छोटा, लेकिन यादगार है। रिद्धि ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत साल 2007 में टीवी शो 'झूमे जिया रे' के जरिए की थी। इसके बाद वह कई धारावाहिक का हिस्सा रहीं, जिसमें 'ये है आशिकी', 'दीया और बाती हम', 'वो अपना सपना', 'कयामत की रात' और अन्य शामिल हैं।

फिल्मी सफर 

इन वेब सीरीज में नजर आ चुकी हैं रिद्धि

रिद्धि 'नच बलिए 6' और 'खतरों के खिलाड़ी 6' जैसे रियलिटी शो में भी बतौर प्रतियोगी नजर आ चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने 'असुर', 'द मैरिड वूमन' और 'बदतमीज दिल' जैसी वेब सीरीज में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। 'जवान' के अलावा रिद्धि ने बॉलीवुड अभिनेता अंशुमन झा की फिल्म 'लकड़बग्घा' में भी अभिनय किया है। आने वाले दिनों में वे 'टाइगर 3' में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग उन्होंने खत्म कर ली है।