NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एटली ने शाहरुख खान को बताया 'गंभीर निर्माता', सेट पर रखते हैं सब का ध्यान
    अगली खबर
    एटली ने शाहरुख खान को बताया 'गंभीर निर्माता', सेट पर रखते हैं सब का ध्यान
    एटली ने की शाहरुख खान की तारीफ

    एटली ने शाहरुख खान को बताया 'गंभीर निर्माता', सेट पर रखते हैं सब का ध्यान

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Oct 28, 2023
    10:34 am

    क्या है खबर?

    शाहरुख खान ने इस साल बड़े पर्दे वापसी की है। 'पठान' और 'जवान' से वह हर जगह छाए रहे। सितंबर में आई 'जवान' कई सिनेमाघरों में अब भी प्रदर्शित की जा रही है।

    'जवान' के निर्देशक एटली और फिल्म के अन्य कलाकार कई बार शाहरुख से मिले सम्मान और सहयोग पर बात कर चुके हैं। अब एक बार फिर से एटली ने शाहरुख की तारीफों के पुल बांधें और उन्हें 'गंभीर निर्माता' बताया है।

    खबर

    एटली ने की शाहरुख की तारीफ

    फिल्मफेयर से हालिया बातचीत में एटली ने शाहरुख के साथ काम करने पर बात की।

    उन्होंने कहा कि शाहरुख में काफी सादगी है और वह अपने काम को अच्छे से समझते हैं। जब फिल्म बनाने की बात आती है, तो वह काफी गंभीर निर्माता हैं।

    उन्होंने कहा, "एक अभिनेता और निर्माता के तौर पर वह अपने निर्देशक और टेक्नीशियन का काफी सहयोग करते हैं। फिल्म को बेहतर बनाने के लिए वह क्रू के सदस्यों की हमेशा मदद करते हैं।"

    भारतीय फिल्म

    'भारतीय' फिल्म बनाना चाहते थे शाहरुख

    अपनी 5वीं फिल्म में ही शाहरुख के साथ काम करने पर वह खुद को भाग्यशाली मानते हैं। उनके अनुसार, शाहरुख के साथ काम करने के बाद फिल्मों के लिए उनके विचार बेहतर हुए हैं।

    उन्होंने बताया कि शाहरुख एक 'भारतीय' फिल्म बनाना चाहते थे, जिसका देश के हर हिस्से के लोग मजा लें।

    एटली ने कहा, "मैंने बॉलीवुड फिल्म बनाने के बारे में कभी नहीं सोचा था, लेकिन शाहरुख के विचार से मैं बिल्कुल उत्साहित हो गया।"

    फिल्म 

    दोहरी भूमिका में दिखे शाहरुख

    'जवान' 7 सितंबर को रिलीज हुई थी। फिल्म दुनियाभर में 1,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।

    एटली द्वारा निर्देशित इस फिल्म से तमिल अभिनेत्री नयनतारा ने बॉलीवुड में कदम रखा है। फिल्म में सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, प्रिया मणि और दीपिका पादुकोण भी नजर आए हैं।

    शाहरुख ने फिल्म में दोहरी भूमिका निभाई है, जिसमें वह बाप-बेटे की भूमिका में नजर आए हैं।

    फिल्म रिलीज होने के बाद एटली को हर तरफ से खूब प्रशंसा मिली।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    'जवान' के बाद एटली ने अपने अगले हिंदी प्रोजेक्ट पर भी काम शुरू कर दिया है। इसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका निभाएंगे। वरुण के साथ कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी नजर आएंगी। फिल्म में सान्या के होने की भी चर्चा है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एटली
    शाहरुख खान
    जवान फिल्म

    ताज़ा खबरें

    #NewsBytesExplainer: भारत और तुर्की के कैसे रहे हैं संबंध, दोनों देशों में कितना व्यापार होता है? पाकिस्तान समाचार
    कल्कि कोचलिन ने बताया बॉलीवुड के अंदर का हाल, बोलीं- करोड़ों रुपये फंसे हैं बॉलीवुड समाचार
    अंतरिक्ष का मलबा भविष्य के मिशनों के लिए कैसे बनता जा रहा है बड़ी समस्या? अंतरिक्ष
    'भूल चूक माफ': सुलटा मैडॉक फिल्म्स और PVR का विवाद, निर्माताओं ने किया ये नया ऐलान राजकुमार राव

    एटली

    'जवान' को ऑस्कर में ले जाने की तैयारी में एटली, बोले- शाहरुख से करूंगा बात शाहरुख खान
    सलमान और रणबीर के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं 'जवान' के निर्देशक एटली, कही ये बात रणबीर कपूर
    जन्मदिन विशेष: 'जवान' के निर्देशक एटली का शानदार सफरनामा, 10 साल में दीं 5 बेजाेड़ फिल्में दक्षिण भारतीय सिनेमा
    नयनतारा: फर्जी खबरों से परेशान अभिनेत्री खटखटाएंगी कोर्ट का दरवाजा, करेंगी मानहानि का केस? नयनतारा

    शाहरुख खान

    बॉक्स ऑफिस: भारत में 'जवान' की कमाई 600 करोड़ रुपये के नजदीक, जानिए मंगलवार का कारोबार  जवान फिल्म
    नाना पाटेकर के बदले सुर, 'जवान' पर कटाक्ष करने के बाद की शाहरुख की तारीफ  नाना पाटेकर
    'टाइगर 3' से पहले OTT पर देखिए यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स में शामिल ये फिल्में यशराज फिल्म्स
    शाहरुख के साथ हाथ मिलाएंगे विशाल भारद्वाज, पहले इस फिल्म के लिए आ रहे थे साथ विशाल भारद्वाज

    जवान फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की 'जवान' का शानदार कारोबार जारी, बुधवार को कमाए इतने करोड़  शाहरुख खान
    'जवान': प्रियमामणि ने की शाहरुख खान की जमकर तारीफ, बताया सेट पर कैसा था उनका व्यवहार शाहरुख खान
    बॉक्स ऑफिस: शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का गुरुवार का कारोबार रहा सबसे कम  शाहरुख खान
    बॉक्स ऑफिस: 'जवान' के आगे पस्त हुई 'द ग्रेट इंडियन फैमिली', 'सुखी' का भी बुरा हाल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025