Page Loader
बॉक्स ऑफिस: भारत में 'जवान' की कमाई 500 करोड़ रुपये के नजदीक 
'जवान' की कमाई में भारी गिरावट

बॉक्स ऑफिस: भारत में 'जवान' की कमाई 500 करोड़ रुपये के नजदीक 

Sep 19, 2023
09:34 am

क्या है खबर?

बॉक्स ऑफिस पर आजकल 'जवान' का जलवा देखने को मिल रहा है। फिल्म रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है, वहीं इस सप्ताह किसी नई फिल्म के रिलीज न होने से इसे और भी फायदा मिला है। जहां वीकेंड पर 'जवान' ने टिकट खिड़की पर शानदार कारोबार किया था तो वहीं सोमवार को इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की गई है। अब 'जवान' की कमाई के 12वें दिन के आंकड़े सामने आ चुके हैं।

बॉक्स ऑफिस 

'जवान' ने सोमवार को कमाए इतने करोड़ रुपये 

सैकनिल्क के अनुसार, 'जवान' ने अपनी रिलीज के 12वें दिन (सोमवार) 16 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिसके बाद भारत में इसका कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 493.63 करोड़ रुपये हो गया है। 'जवान' ने दुनियाभर में 850 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है तो वहीं भारत में फिल्म की कमाई 500 करोड़ रुपये की ओर है। बता दें, 'जवान' ने पहले दिन 75 करोड़ रुपये के साथ बेहतरीन शुरुआत की है।

जवान 

नयनतारा संग बनी शाहरुख की जोड़ी 

'जवान' में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में हैं, जो जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं। इसमें उनकी जोड़ी नयनतारा के साथ बनी है। 'जवान' में सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में दीपिका पादुकोण और संजय दत्त का कैमियो है। फिल्म का निर्देशन एटली कुमार ने किया है और इसकी कहानी भी इन्होंने ही लिखी है। अब एटली 'जवान' के सीक्वल बनाने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन विजय सेतुपति इसका हिस्सा नहीं होंगे।