NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जावेद अख्तर 'रॉक ऑन' के लिए पुरस्कार न मिलने से खफा, बोले- तारीफ तक नहीं मिली
    अगली खबर
    जावेद अख्तर 'रॉक ऑन' के लिए पुरस्कार न मिलने से खफा, बोले- तारीफ तक नहीं मिली
    जावेद अख्तर को 'रॉक ऑन' के लिए नहीं मिला पुरस्कार

    जावेद अख्तर 'रॉक ऑन' के लिए पुरस्कार न मिलने से खफा, बोले- तारीफ तक नहीं मिली

    लेखन नेहा शर्मा
    Jun 08, 2024
    04:12 pm

    क्या है खबर?

    दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं। वह अपनी दो टूक बयानबाजी के लिए मशहूर हैं। हालांकि, कई बार अपनी इस बेबाकी के चलते उन्हें लोगों की आलोचनाएं भी सहनी पड़ी हैं।

    'डॉन' से लेकर 'जंजीर', 'शोले' और 'मैं हूं ना' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों के लिए गाने लिख चुके जावेद ने फिल्म 'रॉक आन' को याद किया और इसके लिए पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जाहिर की।

    आइए जानें क्या बोले जावेद।

    नाराजगी

    पुरस्कार न मिलने से नाराज जावेद

    अरबाज खान के शो में जावेद ने कहा, "एक साल मेरी गाने वाली 2 फिल्में रिलीज हुई थीं। एक थी 'जोधा अकबर' और एक थी 'रॉक ऑन'। राष्ट्रीय पुरस्कार से लेकर एमी तक, मुझे सारे पुरस्कार 'जोधा अकबर' के लिए मिले। 'रॉक ऑन' के गाने बहुत लोकप्रिय हुए, लेकिन मुझे एक भी पुरस्कार नहीं मिला। एक लेखक के रूप में मेरा ऐसा ख्याल था कि 'जोधा अकबर' के गाने लिखना आसान है। 'रॉक ऑन' जैसे गाने कभी नहीं लिखे गए।"

    आहत

    डॉन के गानों की भी नहीं हुई तारीफ

    जावेद कहते हैं, "रॉक ऑन के लिए गाने लिखना वाकई बहुत मुश्किल था, लेकिन किसी ने भी मेरे काम की तारीफ नहीं की। यह हिट तो हो गई लेकिन पारखी लोगों के पास इसकी प्रशंसा के लिए एक शब्द भी नहीं था। इसी तरह, पारखी लोगों ने 'डॉन' के गानों की भी कोई प्रशंसा नहीं की थी, जिनके बोल असाधारण थे।"

    बता दें कि फिल्म 'रॉक आन' 2018 में तो अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म 'डॉन' 1978 में रिलीज हुई थी।

    जोड़ी

    सलीम के साथ हिट रही जावेद की जोड़ी

    हिंदी सिनेमा और साहित्य की दुनिया में जावेद का नाम हमेशा अग्रिम पंक्ति में रखा जाता है।

    उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए कई सदाबहार गीत लिखे हैं। उनके लिखे हुए गीतों ने कई कलाकारों को स्टार बनाया तो वहीं उनके गीतों ने कई गायकों को अर्श तक पहुंचाया।

    सलमान खान के पिता सलीम खान के साथ उनकी जोड़ी बेहद लोकप्रिय रही है। दोनों के बीच आईं दूरियां भी चर्चा में रहीं। हालांकि, अब उनकी सुलह हो चुकी है।

    पुरस्कार

    कई बड़े सम्मान पा चुके हैं जावेद

    अपने बेहतरीन गीतों के लिए जावेद कई राष्ट्रीय पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार अपने नाम कर चुके हैं।

    जावेद को 1999 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2007 में उन्हें पद्मभूषण से भी नवाजा गया था।

    उर्दू साहित्य के क्षेत्र में अपने योगदान के लिए जावेद प्रतिष्ठित साहित्य अकादमी पुरस्कार भी पा चुके हैं।

    2020 में जावेद को प्रतिष्ठित रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। जावेद इस पुरस्कार को पाने वाले पहले और इकलौते भारतीय हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जावेद अख्तर
    बॉलीवुड समाचार
    सलीम खान

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    जावेद अख्तर

    जावेद अख्तर ने कंगना के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा, लगाया छवि खराब करने का आरोप बॉलीवुड समाचार
    जावेद अख्तर की शिकायत ने बढ़ाई कंगना रनौत की मुश्किलें, अदालत ने दिए जांच के आदेश बॉलीवुड समाचार
    जावेद अख्तर के मानहानि के मुकदमे में कंगना के खिलाफ वारंट जारी बॉलीवुड समाचार
    अभिनेत्री राखी सावंत पर बायोपिक बनाने जा रहे हैं जावेद अख्तर, खुद की पुष्टि बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    दूसरे रणबीर कपूर बनने इंडस्ट्री में नहीं आए जयदीप अहलावत, नेपोटिज्म को अभिनेता ने बताया भ्रम  रणबीर कपूर
    'मेजर' की रिलीज के 2 साल पूरे, अदिवी शेष ने भावुक पोस्ट साझा कर जताया आभार  अदिवी शेष
    शर्मिन सहगल ने 'हीरामंडी' के लिए मिल रही आलोचनाओं पर दी प्रतिक्रिया, दर्शकों को बताया राजा संजय लीला भंसाली
    अनुराग कश्यप से जोया अख्तर तक, इन निर्देशकों ने अभिनय दिखाकर भी किया कमाल  करण जौहर

    सलीम खान

    अमिताभ बच्चन को अब रिटायर हो जाना चाहिए- सलीम खान बॉलीवुड समाचार
    मुंबई: सलमान खान और उनके पिता को मिला धमकी भरा पत्र, FIR दर्ज बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस 16: साजिद खान हुए भावुक, बोले- कठिन समय में सलीम खान ने की मदद साजिद खान
    हेलेन से रिश्ते पर बोले सलीम खान- मेरा ऐसा कोई इरादा नहीं था सलमान खान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025