Page Loader
जाह्ववी कपूर ने पहनी लगभग 2 लाख रुपये कीमत की साड़ी, देखिए तस्वीरें
जाह्ववी कपूर ने पहनी इतनी महंगी साड़ी (तस्वीर: इंस्टा/@janhvikapoor)

जाह्ववी कपूर ने पहनी लगभग 2 लाख रुपये कीमत की साड़ी, देखिए तस्वीरें

Feb 19, 2024
11:39 am

क्या है खबर?

अभिनेत्री जाह्ववी कपूर ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जिसमें वह पारंपरिक अवतार में नजर आ रही हैं। सामने आई तस्वीरों में जाह्ववी को सफेद रंग की साड़ी पहने हुए देखा जा सकता है। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हर शख्स अभिनेत्री की इस साड़ी की कीमत जानना चाहता है। फ्री प्रेस जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, जाह्ववी की इस साड़ी की कीमत 1.89 लाख रुपये है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें

आगामी फिल्में

ये हैं जाह्नवी की आगामी फिल्में 

जाह्नवी को आखिरी बार वरुण धवन के साथ फिल्म 'बवाल' में देखा गया था, जिसमें उनकी अदाकारी की खूब प्रशंसा हुई। यह फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। इस वक्त जाह्नवी की झोली में ढेर सारी फिल्में हैं। इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'देवरा' की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसमें वह जूनियर एनटीआर के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा जाह्नवी 'मिस्टर एंड मिसेज माही' और 'उलझ' में दिखाई देंगी।