Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
आर्यन खान
पुनीत राजकुमार
सुष्मिता सेन
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'हेलेन' के हिंदी रीमेक के लिए तैयार जान्हवी, अगस्त से शुरू कर सकती हैं शूटिंग
मनोरंजन

'हेलेन' के हिंदी रीमेक के लिए तैयार जान्हवी, अगस्त से शुरू कर सकती हैं शूटिंग

'हेलेन' के हिंदी रीमेक के लिए तैयार जान्हवी, अगस्त से शुरू कर सकती हैं शूटिंग
लेखन नेहा शर्मा
Jul 14, 2021, 02:36 pm 3 मिनट में पढ़ें
'हेलेन' के हिंदी रीमेक के लिए तैयार जान्हवी, अगस्त से शुरू कर सकती हैं शूटिंग
'हेलेन' के हिंदी रीमेक के लिए तैयार जान्हवी

पिछले काफी समय से जान्हवी कपूर सुपरहिट मलयालम फिल्म 'हेलेन' के हिंदी रीमेक को लेकर चर्चा में हैं। भले ही अब तक खुद जान्हवी ने अपनी इस फिल्म के बारे में बात ना की हो, लेकिन आए दिन इससे जुड़ीं नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। अब खबर है कि जान्हवी ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस ली है। वह अगस्त से शूट शुरू करने वाली हैं। आइए जानते हैं और क्या जानकारी मिली है।

खुलासा
भारत में ही होगी फिल्म की शूटिंग

ईटाइम्स को फिल्म से जुड़े सूत्र ने बताया कि महिला केंद्रित फिल्म 'हेलेन' के हिंदी रीमेक की इनडोर शूटिंग अगस्त से शुरू होगी इसके बाद फिल्म की आउटडोर शूटिंग होगी। प्रोडक्शन टीम फिलहाल इसी तैयारी में लगी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा यात्रा प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए फिल्म की शूटिंग विदेश में करने की योजना रद्द हो गई है। फिल्म भारत में ही शूट होगी। जान्हवी अभिनीत इस फिल्म का नाम 'मिली' हो सकता है।

रिपोर्ट
जान्हवी के पिता बोनी कपूर कर रहे फिल्म का निर्माण

इस फिल्म को जान्हवी के पिता बोनी कपूर Zee स्टूडियो के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। चर्चा है कि जान्हवी ने अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए कड़ी मेहनत की है। अभिनेता मनोज पाहवा इस फिल्म में जान्हवी के पिता की भूमिका निभा सकते हैं। निर्देशक मुथुकुट्टी जेवियर फिल्म के हिंदी रीमेक का निर्देशन कर रहे हैं, जो असल फिल्म के निर्देशक थे। फिल्म में जान्हवी की जोड़ी अभिनेता सनी कौशल के साथ बन सकती है।

जानकारी
जानिए फिल्म 'हेलेन' के बारे में

'हेलेन' 15 नवंबर, 2019 को रिलीज हुई हिट मलयालम फिल्म है। इसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। फिल्म को तमिल में भी बनाया गया है। असल फिल्म में अभिनेत्री अन्ना बेन ने मुख्य भूमिका निभाई थी। अल्फ्रेड कुरियन जोसेफ और नोबल बाबू थॉमस ने फिल्म की कहानी लिखी थी। मथुकुट्टी जेवियर ने इस फिल्म का निर्देशन किया था और प्रोड्यूसर थे विनीत श्रीनिवासन। इस फिल्म की कहानी मध्यमवर्गीय परिवार की एक नौकरीपेशा लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है।

फिल्में
जान्हवी की ये फिल्में भी हैं लाइन में

जान्हवी जल्द ही फिल्म 'दोस्ताना 2' में नजर आएंगी। उनकी इस फिल्म के निर्माता भी करण जौहर ही हें, जिन्होंने फिल्म 'धड़क' से जान्हवी को बॉलीवुड के दर्शन कराए थे। जान्हवी धर्मा प्रोडक्शन की मल्टीस्टारर पीरियड फिल्म 'तख्त' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी। इसके अलावा वह फिल्म 'गुड लक जैरी' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। सिद्धार्थ सेन गुप्ता उनकी इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म से जान्हवी का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
नेहा शर्मा
नेहा शर्मा
Twitter
मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन करते ही हिन्दुस्तान अखबार से पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा और खबरों की दुनिया से मुखातिब हुईं। सात साल हिन्दुस्तान से जुड़े रहने के दौरान विशेषतौर पर मनोरंजन जगत की खबरों पर पकड़ मजबूत की। मार्च, 2021 में न्यूबाइट्स के साथ डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक नई शुरुआत की, जिसके जरिए मुख्य रूप से मनोरंजन समाचार आप तक पहुंचा रही हूं।
ताज़ा खबरें
मनोरंजन
बोनी कपूर
ताज़ा खबरें
तेल की कीमतें: केंद्र के ऐलान के बाद किन-किन राज्यों ने कम किया टैक्स?
तेल की कीमतें: केंद्र के ऐलान के बाद किन-किन राज्यों ने कम किया टैक्स? देश
IPL 2022 में कैसा रहा पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े
IPL 2022 में कैसा रहा पंजाब किंग्स का प्रदर्शन, जानिए आंकड़े खेलकूद
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक
बिहार: नीतीश कुमार ने भाजपा को दिया बड़ा झटका, जातिगत जनगणना पर बुलाई सर्वदलीय बैठक राजनीति
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये
'पृथ्वीराज' में 12वीं सदी की दिल्ली-अजमेर-कन्नौज को बनाने में खर्च हुए 25 करोड़ रुपये मनोरंजन
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण
स्नैपचैट में नए पैरेंटल कंट्रोल फीचर्स, बच्चों की चैट्स और फ्रेंड्स लिस्ट पर मिलेगा नियंत्रण टेक्नोलॉजी
मनोरंजन
UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित
UAE के राष्ट्रपति के निधन के बाद IIFA अवार्ड्स 2022 हुआ स्थगित मनोरंजन
इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द सिनेमाघरों में आएगी
इरफान खान की फिल्म 'अपनों से बेवफाई' जल्द सिनेमाघरों में आएगी मनोरंजन
क्या है सेंसर बोर्ड और कैसे मिलते हैं फिल्मों को सर्टिफिकेट? जानिए पूरी प्रक्रिया
क्या है सेंसर बोर्ड और कैसे मिलते हैं फिल्मों को सर्टिफिकेट? जानिए पूरी प्रक्रिया मनोरंजन
बॉलीवुड कलाकारों के ये बच्चे एक्टिंग में नहीं बनाना चाहते करियर
बॉलीवुड कलाकारों के ये बच्चे एक्टिंग में नहीं बनाना चाहते करियर मनोरंजन
नेटफ्लिक्स में आया नया 'टू थंब्स-अप' फीचर, यूजर्स को मिलेंगे बेहतर शोज के सुझाव
नेटफ्लिक्स में आया नया 'टू थंब्स-अप' फीचर, यूजर्स को मिलेंगे बेहतर शोज के सुझाव टेक्नोलॉजी
और खबरें
बोनी कपूर
क्या खुशी के बाद बेटी अंशुला कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे बोनी कपूर?
क्या खुशी के बाद बेटी अंशुला कपूर को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे बोनी कपूर? मनोरंजन
अभिनेता सोनू सूद को मिला UAE का गोल्डन वीजा
अभिनेता सोनू सूद को मिला UAE का गोल्डन वीजा मनोरंजन
बोनी कपूर ने की फिल्म 'AK 61' की घोषणा, शेयर किया अजित कुमार का लुक
बोनी कपूर ने की फिल्म 'AK 61' की घोषणा, शेयर किया अजित कुमार का लुक मनोरंजन
कोरोना पॉजिटिव मिली खुशी कपूर, होम क्वारंटाइन में जाह्नवी और बोनी
कोरोना पॉजिटिव मिली खुशी कपूर, होम क्वारंटाइन में जाह्नवी और बोनी मनोरंजन
क्या अनन्या पांडे के साथ बॉलीवुड में एंट्री कर रहे खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा?
क्या अनन्या पांडे के साथ बॉलीवुड में एंट्री कर रहे खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा? मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल कांग्रेस समाचार भाजपा समाचार कोरोना वायरस कोरोना वायरस वैक्सीन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
पंजाब विधानसभा चुनाव उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 विधानसभा चुनाव हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022