NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जाह्नवी कपूर बोलीं- शिखर पहाड़िया और मैं एक-दूसरे के बेहद करीब, उसके सपने मेरे सपने रहे 
    अगली खबर
    जाह्नवी कपूर बोलीं- शिखर पहाड़िया और मैं एक-दूसरे के बेहद करीब, उसके सपने मेरे सपने रहे 
    जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया पर लुटाया प्यार

    जाह्नवी कपूर बोलीं- शिखर पहाड़िया और मैं एक-दूसरे के बेहद करीब, उसके सपने मेरे सपने रहे 

    लेखन नेहा शर्मा
    May 17, 2024
    02:00 pm

    क्या है खबर?

    जाह्नवी कपूर इन दिनों फिल्म 'मिस्टर एंड मिसेज माही' के प्रचार में लगी हैं, जिसमे उनकी जोड़ी अभिनेता राजकुमार राव के साथ बनी है। इस फिल्म के प्रचार के दौरान वह अपनी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ निजी जिंदगी पर भी बात कर रही हैं और कई खुलासे कर रही हैं।

    हाल ही में उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर बात की और बताया कि वह कब से उनके साथ हैं।

    आइए जानें क्या बोलीं जाह्नवी।

    दिल की बात

    "जब मैं 15-16 साल की थी, तब से वो मेरी जिंदगी में है"

    मिर्ची प्लस के साथ इंटरव्यू में जाह्नवी ने कई सवालों के जवाब दिए। उनसे उन 2 लोगों के बारे में पूछा गया जिन्होंने उनके सपनों को पूरा करने में उनका साथ दिया है।

    जवाब में जाह्नवी ने सबसे पहले अपने माता-पिता का नाम लिया और फिर शिखर का जिक्र किया।

    उन्होंने कहा, "जब मैं 15-16 साल की थी, तब से वह मेरी जिंदगी में है। मेरे सपने हमेशा उसके सपने रहे हैं और उसके सपने हमेशा मेरे सपने रहे हैं।"

    नजदीकियां

    हमने एक-दूसरे को बड़ा किया है- जाह्नवी 

    जाह्नवी आगे कहती हैं, "हम हमेशा एक-दूसरे के बहुत करीब रहे हैं। हम एक-दूसरे के लिए एक सपोर्ट सिस्टम की तरह रहे हैं। बिल्कुल वैसे जैसे हमने एक-दूसरे को बड़ा किया हो। उसने हमेशा मेरा समर्थन किया है और मैंने उसका। हम हमेशा एक-दूसरे के लिए खड़े रहे हैं।

    बता दें कि जाह्नवी हर खास मौके पर शिखर के साथ नजर आती हैं। दोनों की तस्वीरें अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।

    पुष्टि

    करण के शो में जाह्नवी ने लगाई थी अपने रिश्ते पर मोहर

    इस साल की शुरुआत में 'कॉफी विद करण 8' में जाह्नवी अपनी बहन खुशी कपूर के साथ दिखी थीं। इस दौरान करण ने जाह्नवी से रैपिड फायर राउंड में उनके दिल की बात निकलवा ली थी।

    दरअसल, रैपिड फायर राउंड में करण ने जाह्नवी से पूछा कि उनके फोन के स्पीड डायल लिस्ट में 3 टॉप कॉनटेक्ट कौन-से हैं।

    जवाब में जाह्नवी ने शर्माते हुए कहा, "पहले नंबर पर पप्पा, दूसरे नंबर पर खूशु और शिखू (शिखर पहाड़िया)।"

    तूल

    ...जब जाह्नवी ने पहना शिखर के नाम का नेकलेस

    अजय देवगन की फिल्म 'मैदान' की स्क्रीनिंग में भी जाह्नवी और शिखर का रिश्ता लोगों के बीच चर्चा का विषय बना था।

    दरअसल, इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने लुक को एक नेकलेस के साथ पूरा किया और इसी नेकलेस ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया। दरअसल, जाह्नवी ने जो नेकलस पहना था, उसमें 'शिखू' लिखा था।

    बता दें कि मंदिर जाने से लेकर डिनर डेट तक तक, जाह्नवी अक्सर शिखर के साथ ही नजर आती हैं।

    जानकारी

    कौन हैं शिखर?

    शिखर-जान्हवी बचपन के दोस्त हैं। उन्होंने हाईस्कूल तक साथ पढ़ाई की है। शिखर एक पोलो प्लेयर होने के साथ एक बिजनेसमैन भी हैं। उन्होंने 2018 में एंटरटेनमेंट और गेमिंग का बिजनेस शुरू किया था। उससे पहले वह लंदन की एक कंपनी में इंवेस्टमेंट एनालिस्ट थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जाह्नवी कपूर
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    जाह्नवी कपूर

    'रामायण': साई पल्लवी नहीं, जाह्नवी कपूर निभाएंगी माता सीता का किरदार; रणबीर कपूर संग बनेगी जोड़ी साई पल्लवी
    राम चरण की फिल्म 'RC16' में नजर आएंगी जाह्नवी कपूर, निभाएंगी अहम किरदार राम चरण
    'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आईं जाह्नवी कपूर, फिल्म का आएगा दूसरा भाग? शाहिद कपूर
    जाह्नवी कपूर के साउथ में बढ़े भाव, एनटीआर की हीरोइन बनने के लिए मांगी मोटी रकम? जूनियर एनटीआर

    बॉलीवुड समाचार

    ईशा गुप्ता शादी करने और मां बनने के लिए तैयार, जानिए कौन होगा दूल्हा  ईशा गुप्ता
    विक्की कौशल ने आलिया भट्ट के बॉडीगार्ड को लगाया गले, वीडियो हो रहा वायरल विक्की कौशल
    राहा कपूर को जल्दी घर नहीं छोड़ने देंगी आलिया भट्ट, जानिए क्या है कारण आलिया भट्ट
    शिखर पहाड़िया ने की जाह्नवी कपूर की प्रशंसा, लिखा- वाह क्या क्रिकेट खेलती हो मिसेज माही  जाह्नवी कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025