LOADING...
शिखर पहाड़िया का हाथ थामे लंदन में घूमती दिखीं जाह्नवी कपूर, वीडियो हो रहा वायरल
शिखर पहाड़िया और जाह्नवी कपूर का नया वीडियो वायरल

शिखर पहाड़िया का हाथ थामे लंदन में घूमती दिखीं जाह्नवी कपूर, वीडियो हो रहा वायरल

Jun 19, 2025
06:26 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। कहा जा रहा है कि जाह्नवी बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा जाता है। अब जाह्नवी और शिखर का नया वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जाह्नवी और शिखर को एक-दूजे का हाथ थामे लंदन की सड़कों पर घूमते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो

खुशी कपूर दिखीं साथ

वीडियो में जाह्नवी की छोटी बहन और अभिनेत्री खुशी कपूर भी दिख रही हैं। तीनों आराम से लंदन की सड़कों पर टहलते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे, शिखर के नाना हैं। उनके माता-पिता का नाम संजय पहाड़िया और स्मृति पहाड़िया है। शिखर ने इस साल अक्षय कुमार की फिल्म 'स्काई फोर्स' के जरिए अभिनय की दुनिया में कदम रखा है। फिल्म में उनके काम को काफी सराहा गया था।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो