Loading...
'जेलर 2' रिव्यू: रजनीकांत की वापसी में कितना दम? दर्शकों ने सुना दिया अपना फैसला
'जेलर 2' पर दर्शकों की प्रतिक्रियाएं आ गईं

'जेलर 2' रिव्यू: रजनीकांत की वापसी में कितना दम? दर्शकों ने सुना दिया अपना फैसला

Oct 15, 2026
01:49 pm

क्या है खबर?

तमिल सुपरस्टार रजनीकांत की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर काफी क्रेज देखा जा रहा था। लोग 'मुथुवेल पांडियन' के किरदार में अभिनेता की वापसी का दिल थामकर इंतजार कर रहे थे, जो उन्होंने 'जेलर' (2023) में निभाया था। खैर, फिल्म सिनेमाघरों में आ चुकी है और इसका पहला शो देखने के बाद दर्शकों ने सोशल मीडिया पर अपना फैसला भी सुना दिया है। आइए डालते हैं एक नजर।

अभिनय

रजनीकांत का अभिनय दर्शकों की उम्मीदों पर खरा उतरा

'जेलर 2' देखकर लोग रजनीकांत की वापसी का जश्न मना रहे हैं। उनका कहना है कि अभिनेता का दमदार अभिनय और स्वैग फिल्म को कई स्तर ऊपर ले जाता है।

एक यूजर ने उनके अभिनय की तारीफ करते हुए लिखा, 'रजनीकांत टाइगर के रूप में जबरदस्त वापसी करते हैं, नेल्सन दिलीपकुमार की कॉमेडी और अनिरुद्ध का बैकग्राउंड संगीत पहले हाफ में कमाल का है, दूसरा हाफ मिला-जुला है। रजनीकांत के प्रशंसकों के लिए थिएटर में देखने लायक है।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

तुलना

पहले भाग की तारीफ, दूसरे ने किया निराश

कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म का पहला भाग दिलचस्प और मनोरंजक लगता है, जबकि अन्य ने महसूस किया कि दूसरे भाग की कहानी की गति बहुत धीमी थी।

इसके परिणामस्वरूप, बहुप्रतीक्षित सीक्वल को लेकर शुरुआती प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है।

फिल्म में ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है, जिसे लोग इसका सबसे बड़ा आकर्षण बता रहे हैं। कुछ ने यह तक कह दिया कि फिल्म उत्तर भारत में सिर्फ ऋतिक की वजह से ही चलेगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए प्रतिक्रिया

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए एक अन्य पोस्ट

उम्मीद

'जेलर' की सफलता ने सीक्वल से जगाई उम्मीद

रजनीकांत की 'जेलर' ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे, इसलिए सीक्वल से बहुत उम्मीदें हैं।

फिल्म को लेकर अब तक जो शुरुआती प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं, उनमें कुछ ने माना कि दूसरे भाग की धीमी गति काम खराब करती है, लेकिन अधिकरत लोग 'जेलर 2' को मास पैक, दमदार और इस साल की सबसे बड़ी तमिल फिल्म बता रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रजनीकांत अपने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे या नहीं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए एक अन्य पोस्ट

ADVERTISEMENT