'जेलर 2' की दहाड़ से थर्राया बॉक्स ऑफिस, विश्वस्तर पर 400 करोड़ के पार हुई कमाई
क्या है खबर?
सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आई इस एक्शन थ्रिलर ने वैश्विक स्तर पर अब तक 400 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर लिया है। यह अभिनेता की एक और सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है। दूसरी ओर, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अभिनीत फिल्म 'रणबाली' भी सिनेमाघरों में 3 दिन पूरे कर चुकी है, लेकिन कमाई के मामले में 'जेलर 2' से बहुत पीछे है।
कलेक्शन
'जेलर 2' की धाकड़ कमाई का सिलसिला जारी
सैकनिल्क के मुताबिक, 'जेलर 2' ने रिलीज के चौथे दिन (रविवार) 55.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसमें सबसे बड़ा योगदान तमिल भाषा का रहा जिसमें इसने 39.95 करोड़ रुपये कमाए।
बाकी कमाई अन्य क्षेत्रीय भाषा से हुई है, जिसके बाद फिल्म ने घरेलू स्तर पर 199.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
विश्व स्तर पर रजनीकांत की फिल्म ने 424.25 करोड़ रुपये का शानदार कारोबार कर लिया है और पिछली फिल्म 'कुली' (371 करोड़) को पीछे छोड़ दिया है।
फिल्म
'रणबाली' की कमाई का ताजा हाल
विजय और रश्मिका की पीरियड ड्रामा 'रणबाली' ने रिलीज के तीसरे दिन 7.50 करोड़ रुपये कमाए हैं।
पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.25 करोड़ रुपये से खाता खोलने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 7.30 करोड़ कमाए थे, जिसके बाद कुल नेट कलेक्शन 24.05 करोड़ रुपये हुआ है।
विश्व स्तर पर फिल्म ने अब तक 36.90 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। इससे साफ है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर 'जेलर 2' से कड़ी टक्कर मिल रही है।