NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / खानजादी पर जाद हदीद ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- नशा और वेश्यावृत्ति छोड़ दें
    अगली खबर
    खानजादी पर जाद हदीद ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- नशा और वेश्यावृत्ति छोड़ दें
    खानजादी पर भड़के जाद हदीद (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@iamkhanzaadi )

    खानजादी पर जाद हदीद ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- नशा और वेश्यावृत्ति छोड़ दें

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jan 07, 2024
    04:00 pm

    क्या है खबर?

    'बिग बॉस' के प्रतिभागी घर के अंदर तो सुर्खियां बटोरते ही हैं, लेकिन घर से बाहर आने के बाद भी विवादों से उनका पीछा नहीं छूटता है।

    ऐसे ही एक विवाद में अब शो के दो पूर्व सदस्य जाद हदीद और खानजादी घिर गए हैं।

    अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जाद ने खानजादी के खिलाफ एक लंबा नोट लिखा है और उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

    चर्चा थी कि 'बिग बॉस' में जाने से पहले खानजादी जाद की गर्लफ्रेंड थीं।

    खबर

    जाद ने इंस्टाग्राम पर खानजादी के खिलाफ लिखा नोट

    जाद ने इंस्टाग्राम पर एक लंबे नोट में लिखा कि उन्हें नहीं पता है कि खानजादी उन पर आरोप क्यों लगा रही हैं। उन्होंने हमेशा उनकी मदद करने की कोशिश की है।

    जाद ने लिखा कि उन्होंने खानजादी की तब मदद की थी, जब उन्हें कोई नहीं जानता था और उनके सिर्फ 2,000 फॉलोअर्स थे।

    उनके पास 'बिग बॉस 17' के जरिए एक बड़ा मौका था, लेकिन वह हर समय शो और सलमान खान की बेइज्जती करती रहीं।

    आरोप

    जाद ने खानजादी पर लगाए गंभीर आरोप

    जाद ने खानजादी के लिए आगे लिखा, 'अब समय है कि आप झूठ बोलना, नशा, वेश्यावृत्ति छोड़ दें और उस बात को समझें जो आपने तब कहा था, जब आपके पास सिर्फ 2,000 फॉलोअर थे। ये मत भूलिए कि आपको किसने बनाया और आप कहां से आई हैं। आपका दोहरा व्यक्तित्व बहुत खराब है। आपको अब भी अपने काम के लिए पैसे नहीं मिल रहे, क्योंकि आप अपने घटिया व्यवहार को नहीं बदल पा रही हैं।'

    चेतावनी 

    कानूनी कार्रवाई करने की दी चेतावनी

    जाद ने आगे लिखा, "यह व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर आप कहीं भी मेरा नाम इस्तेमाल करेंगी, तो मैं आपके खिलाफ मानहानि का मुकदमा करूंगा। मैंने यहां जो भी कहा है, मेरे पास सबका सबूत है।"

    हालांकि, यह साफ नहीं है कि जाद खानजादी के किन आरोपों और बयानों की बात कर रहे हैं।

    फिलहाल जाद के इस नोट से दोनों के प्रशंसक हैरान हैं। खानजादी ने जाद के आरोपों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    खानजादी 

    रैपर-सिंगर हैं खानजादी

    खानजादी का असली नाम फिरोजा है। वह रैपर और सिंगर हैं। मंच के लिए उन्होंने अपना नाम खानजादी रखा था। वह असम की रहने वाली हैं।

    उन्हें गाना लिखने का शौक था। वह घर से भागकर मुंबई आई थीं।

    'बिग बॉस 17' से पहले उन्हें MTV के शो 'हसल 2.0' से पहचान मिली थी, जहां उन्होंने कई रैप गाए और दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके गाने 'तराजू', 'आजादी', 'लेडी डॉन' और 'नो बाउंड्रीज' को काफी पसंद किया गया था।

    जाद हदीद

    कौन हैं जाद हदीद?

    जाद लेबनान के मॉडल और अभिनेता हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, वह लेबनान के सबसे अमीर मॉडल होने के साथ कई मशहूर ब्रैंड का चेहरा भी हैं।

    पिछले साल जाद 'बिग बॉस OTT 2' में नजर आए थे। शो में आकांक्षा पुरी को किस करने पर काफी विवाद हुआ था। इसके बाद वह हाल ही में जियो सिनेमा के शो टेम्पटेशन आइलैंड में नजर आए।

    'बिग बॉस' से निकलने के बाद वह कई बार खानजादी के साथ देखे गए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बिग बॉस
    बिग बॉस 17
    बिग बॉस OTT

    ताज़ा खबरें

    उत्तर प्रदेश: गाजीपुर में धार्मिक कार्यक्रम के दौरान हाईटेंशन तार से चिपके लोग, 4 की मौत उत्तर प्रदेश
    गूगल के एंड्रॉयड XR वाले स्मार्ट ग्लास के क्या खास फीचर्स हैं? गूगल
    कान्स 2025: करण जौहर ने रेड कार्पेट पर लूटी महफिल, ईशान खट्टर भी छाए करण जौहर
    नासा ने सौर तूफान को लेकर जारी की चेतावनी, पृथ्वी पर हो सकता है ब्लैकआउट नासा

    बिग बॉस

    बिग बॉस OTT: शो में हिस्सा लेने के लिए सलमान को फोन करते हैं कलाकार सलमान खान
    'बिग बॉस OTT 2' से पहले ही दिन महज 12 घंटे में बेघर हुए पुनीत सुपरस्टार सलमान खान
    'बिग बॉस OTT 2':  मीका सिंह मेरे लिए बहुत स्पेशल हैं- आकांक्षा पुरी आकांक्षा पुरी
    जानिए कौन हैं पुनीत सुपरस्टार, जिनके बाहर होने से हो रहा 'बिग बॉस' का विरोध टीवी शो

    बिग बॉस 17

    'बिग बॉस 17': शो में पहली बार होगा फोन का इस्तेमाल, जानिए थीम से लेकर सबकुछ सलमान खान
    'बिग बॉस 17': अंकिता लोखंडे बनीं शाे की सबसे महंगी प्रतियोगी, जानिए बाकी प्रतियोगियों की फीस  अंकिता लोखंडे
    #NewsBytesExplainer: 'बिग बाॅस' किसके दिमाग की उपज है, कैसे खींची गई इस शो की रूप रेखा?  बिग बॉस
    बिग बॉस 17: क्यों हो रही है विक्की जैन-अंकिता लोखंडे को शो से निकालने की बात? बिग बॉस

    बिग बॉस OTT

    पुनीत सुपरस्टार के खिलाफ FIR दर्ज, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने लगाए आरोप बिग बॉस
    जाद को किस करने पर बोलीं आकांक्षा पुरी- बिग बॉस ने मेरा इस्तेमाल किया बिग बॉस
    बिग बॉस OTT 2: 2 हफ्तों के लिए बढ़ा शो, घर में आएंगे वाइल्ड कार्ड सदस्य? बिग बॉस
    क्या 'बिग बॉस OTT 2' में हिस्सा लेंगे सूरज पंचोली? खुद साफ की तस्वीर सूरज पंचोली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025