Page Loader
माता वैष्णो के दरबार में पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, भक्ति के रंग में रंगी आईं नजर
जैकलीन फर्नांडिस पहुंचीं माता के दरबार (फोटो: इंस्टाग्राम/@jacquelinef143)

माता वैष्णो के दरबार में पहुंचीं जैकलीन फर्नांडिस, भक्ति के रंग में रंगी आईं नजर

Jan 05, 2023
07:07 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। अब नए साल के मौके पर वह माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचीं। जैकलीन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें वह माथे पर टीका और चुन्नी पहने मंदिर में नजर आ रही हैं। माता के दरबार में जैकलीन भक्ति के रंग में रंगी हुई दिखीं। मालूम हो, अभिनेत्री के लिए 2022 बेहद खराब रहा। महाठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसने के बाद वह काफी चर्चा में रहीं।

जैकलीन

जैकलीन के पास हैं कई फिल्में 

जैकलीन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह हाल ही में रणवीर सिंह की फिल्म 'सर्कस' में नजर आई थीं। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई। इससे पहले वह अक्षय कुमार के साथ 'राम सेतु' में दिखी थीं। यह फिल्म भी सिनेमाघरों में औंधे मुंह गिरी थी। जैकलीन के पास अभी कई फिल्में कतार में हैं, जिसमें 'क्रैक', 'हीरा हरा वीरा मल्लू' और 'किक 2' शामिल हैं। यह फिल्म बैक-टू-बैक रिलीज होंगी।

इंस्टाग्राम पोस्ट

यहां देखें तस्वीरें