NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ITA अवॉर्ड्स 2022 में 'अनुपमा' का जलवा, नकुल को भी मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
    अगली खबर
    ITA अवॉर्ड्स 2022 में 'अनुपमा' का जलवा, नकुल को भी मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
    रूपाली गांगुली और नकुल मेहता को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

    ITA अवॉर्ड्स 2022 में 'अनुपमा' का जलवा, नकुल को भी मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 07, 2022
    08:30 pm

    क्या है खबर?

    टीवी के प्रतिष्ठित इंडियन टेलीविजन एकेडमी अवॉर्ड्स (ITA ) 2022 की घोषणा हो गई है। रविवार शाम मुंबई में 21वें ITA अवॉर्ड का आयोजन हुआ।

    इस मौके पर जहां राखी सावंत से लेकर करण जौहर, रणवीर सिंह, वाणी कपूर और आलिया भट्ट ने रेड कार्पेट पर खूब महफिल लूटी, वहीं जब पुरस्कारों की घोषणा हुई तो 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली और अभिनेता नकुल मेहता के प्रशंसक खुशी से झूम उठे। दोनों बेस्ट एक्टर चुने गए।

    आइए जानते हैं पूरी खबर।

    उपलब्धि

    रूपाली गांगुली बनीं बेस्ट एक्ट्रेस

    रूपाली गांगुली को बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया। उन्होंने अपनी ट्रॉफी बेटे रुद्रांश को दी। रुद्रांश पूरे शो में मां की ट्रॉफी को प्यार से थामे नजर आया। एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें रूपाली अपने पति और बेटे के साथ अवॉर्ड समारोह में बेहद खुश दिख रही हैं।

    उनके इस शो को भी बेस्ट शो का अवॉर्ड मिला। इसके अलावा अनुपमा' में वनराज शाह की भूमिका निभाने के लिए सुधांशु पांडे ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता(ड्रामा) का खिताब जीता है।

    केंद्र

    'अनुपमा' का आकर्षण हैं रूपाली गांगुली

    'अनुपमा' आजकल हर किसी की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह लंबे समय से टॉप पर बना हुआ है। रूपाली ने 'अनुपमा' का किरदार ऐसे निभाया है कि फैंस उन्हें अब अनुपमा के नाम से ही जानने लगे हैं।

    'अनुपमा' में रूपाली एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो अपने बच्चों और परिवार के लिए हर हद से गुजरने के लिए तैयार रहती है। सुधांशु पांडे, मदालसा शर्मा और गौरव खन्ना भी इस शो का हिस्सा हैं।

    सम्मान

    नकुल मेहता ने भी मारी बाजी

    नकुल मेहता को धारावाहिक 'बड़े अच्छे लगते हैं 2' में अपने प्रदर्शन के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (क्रिटिक्स) का अवॉर्ड मिला है। वह इस शो में राम कपूर का किरदार निभाते हैं। नकुल ने भी ट्रॉफी के साथ मीडिया को खूब पोज दिए।

    अभिनेता हर्षद चौपड़ा को शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में डॉ. अभिमन्यु बिड़ला के किरदार के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का अवॉर्ड मिला।

    हिना खान को फिल्म 'लाइन्स' के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

    कलाकार

    समारोह में इन सितारों ने भी जमाया रंग

    ITA अवॉर्ड्स के रेड कार्पेट पर वाणी कपूर, निया शर्मा, रश्मि देसाई, गौरव खन्ना, रवि दुबे, निधि शाह समेत जैमी लीवर ने स्टाइलिश एंट्री मारी।

    सभी सितारों ने अपने अंदाज और स्टाइल से अवॉर्ड नाइट में चार चांद लगा दिए। राखी सावंत और रणवीर सिंह ने अपने जबरदस्त अंदाज से हर किसी को अपना दीवाना बना लिया।

    रेड कार्पेट पर रणवीर के साथ राखी सावंत ने इस कदर धमाल मचाया कि हर तरफ उन्हीं की चर्चा हो रही है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस (फैक्ट)

    भारतीय टेलीविजन एकेडमी पुरस्कार को ITA पुरस्कार के नाम से भी जाना जाता है। इसका आयोजन हर साल होता है भारतीय टेलीविजन की उत्कृष्टता को सम्मानित करने के लिए इस पुरस्कार समारोह की शुरुआत हुई। 2001 में पहले ITA अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फिल्म पुरस्कार
    टीवी जगत की खबरें
    रूपाली गांगुली

    ताज़ा खबरें

    हॉर्न के बिना कार चलाना खतरे की घंटी, ये हैं खराबी की वजह  कार
    क्या होता है 'रडार' और कैसे करता है यह काम?  काम की बात
    ट्रूकॉलर के कॉल अलर्ट फीचर का कैसे करें उपयोग? जानिए तरीका ट्रूकॉलर
    सैमसंग गैलेक्सी S25 एज 200MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और सभी फीचर्स सैमसंग

    फिल्म पुरस्कार

    गणतंत्र दिवस: संविधान से जुड़ी इन हिंदी फिल्मों ने जीता लोगों का दिल भारत की खबरें
    फिल्म 'जल्लीकट्टू' ऑस्कर 2021 से हुई बाहर, 'बिट्टू' ने बनाई टॉप-10 में जगह बॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर नॉमिनेटेड फिल्म 'मीनारी' 16 अप्रैल को भारतीय सिनेमाघरों में होगी रिलीज अमेरिका
    सिनेमा में योगदान के लिए नवाजुद्दीन को मिला 'एक्सीलेंस इन सिनेमा अवॉर्ड' बॉलीवुड समाचार

    टीवी जगत की खबरें

    दिलीप कुमार समेत इन सितारों की जिंदगी का आखिरी साल साबित हुआ 2021 बॉलीवुड समाचार
    सलमान के शो 'बिग बॉस 15' के न्यू ईयर एपिसोड ने तोड़ा बोरियत का रिकॉर्ड सलमान खान
    'देवों के देव महादेव' से मशहूर हुए अभिनेता मोहित रैना ने रचाई शादी, देखिए तस्वीरें मौनी रॉय
    शादी के नौ साल बाद आमिर अली और संजीदा शेख का हुआ तलाक बॉलीवुड समाचार

    रूपाली गांगुली

    टीवी की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री बनीं 'अनुपमा' फेम रूपाली गांगुली- रिपोर्ट टीवी जगत की खबरें
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025