NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ईशा अंबानी और आनंद पीरामल बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता
    मनोरंजन

    ईशा अंबानी और आनंद पीरामल बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता

    ईशा अंबानी और आनंद पीरामल बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Nov 20, 2022, 07:44 pm 1 मिनट में पढ़ें
    ईशा अंबानी और आनंद पीरामल बने जुड़वा बच्चों के माता-पिता
    माता-पिता बने ईशा अंबानी और आनंद पीरामल

    अरबपति मुकेश अंबानी के घर से एक खुशखबरी सामने आई है। मुकेश की बेटी ईशा अंबानी और दामाद आनंद पीरामल माता-पिता बन गए हैं। ईशा ने शनिवार को जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। अंबानी परिवार ने रविवार को एक बयान जारी करके यह खबर दी है। बयान में यह भी कहा गया है कि बच्चों के जन्म के बाद ईशा बिल्कुल स्वस्थ हैं और उनकी पूरी देखरेख हो रही है। बच्चों के नाम आदिया और कृष्णा रखे गए हैं।

    ईशा और आनंद के माता-पिता ने जारी किया बयान

    ईशा अंबानी ने 2018 में आनंद पीरामल से शादी की थी। मुकेश और नीता के साथ आनंद के माता-पिता अजय और स्वाति पीरामल की ओर से साझा बयान में लिखा गया, 'हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ईश्वर के आशीर्वाद से हमारे बच्चे ईशा और आनंद 19 नवंबर 2022 को जुड़वा बच्चों के माता-पिता बने हैं। हमें आदिया, कृष्णा, ईशा और आनंद के लिए आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है।'

    2018 में भव्य समारोह में हुई थी शादी

    आनंद और ईशा 18 दिसंबर 2018 को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने भव्य समारोह में सात फेरे लिए थे। ईशा और आनंद बचपन से एक-दूसरे के दोस्त थे। ईशा और आनंद की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की गई थीं। इस समारोह में बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सितारों ने शिरकत की थी। बता दें 2020 में मुकेश के बेटे आकाश अंबानी भी पिता बने थे।

    मशहूर उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे हैं आनंद

    आनंद उद्योगपति अजय पीरामल के बेटे हैं। फिलहाल वह पीरामल ग्रुप के एग्जिक्युटिव डायरेक्टर हैं। वह रियल एस्टेट कंपनी पीरामल रियल्टी के संस्थापक हैं। उन्होंने कुछ समय पहले गैर सरकारी संस्थान पीरामल स्वास्थ्य की स्थापना की थी। उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से MBA किया है। हाल ही में ईशा को रिलायंस रीटेल का प्रभार दिया गया है। वहीं मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन के पद पर बने हुए हैं।

    2020 में भी परिवार में आया था नन्हा मेहमान

    2020 में मुकेश के बेटे आकाश अंबानी पिता बने थे। दिसंबर 2020 में आकाश की पत्नी श्लोका ने एक बेटे को जन्म दिया था। दोनों ने अपने बेटे का नाम पृथ्वी रखा है। बता दें आकाश और श्लोका मेहता ने मार्च 2019 में शादी रचाई थी। ईशा की ही तरह आकाश और श्लोका की शादी में भी मनोरंजन से लेकर राजनीति जगत के दिग्गज शामिल हुए थे। श्लोका के पिता रसेल मेहता देश के जानेमाने हीरा व्यापारी हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    मुकेश अंबानी
    रिलायंस इंडस्ट्रीज
    नीता अंबानी
    ईशा अंबानी

    ताज़ा खबरें

    राशिद खान ने टी-20 क्रिकेट में पूरे किए अपने 500 विकेट, बनाए कुछ अहम रिकॉर्ड्स राशिद खान
    अजय देवगन की फिल्म 'भोला' का दूसरा टीजर जारी, इस दिन होगी रिलीज अजय देवगन
    दुनिया की सबसे बुजुर्ग इंसान बनीं स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा, 115 साल है उम्र स्पेन
    हैदराबाद विश्वविद्यालय में हुई प्रधानमंत्री मोदी पर बनी BBC की विवादित डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग नरेंद्र मोदी

    मुकेश अंबानी

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने पूरी की गोल धाणा की रस्म, आईं सगाई की तस्वीरें राधिका मर्चेंट
    अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की हुई सगाई, सामने आई पहली तस्वीर रिलायंस इंडस्ट्रीज
    राखी सांवत की मां के इलाज में मुकेश अंबानी कर रहे हैं मदद, खुद किया खुलासा राखी सावंत
    अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट का भव्य सगाई समारोह, शाहरुख-सलमान समेत पहुंचे ये सितारे राधिका मर्चेंट

    रिलायंस इंडस्ट्रीज

    मुकेश अंबानी ने दुबई में 1,350 करोड़ रुपये का सबसे महंगा घर खरीदा- रिपोर्ट मुकेश अंबानी
    IPL: डिजिटल प्रसारण में मिलेंगे कई वीडियो स्ट्रीम, चुना जा सकेगा मनपसंद कैमरा एंगल इंडियन प्रीमियर लीग
    रिलायंस AGM 2022: जियो 5G से लेकर ग्रीन एनर्जी तक, एनुअल इवेंट में हुईं ये घोषणाएं क्वालकॉम
    मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे के लिए दुबई का सबसे महंगा घर खरीदा- रिपोर्ट मुकेश अंबानी

    नीता अंबानी

    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का हुआ रोका, जल्द हो सकती है शादी मुकेश अंबानी
    मुकेश अंबानी और उनके परिवार को फिर मिली धमकी, पुलिस ने दबोचा आरोपी मुकेश अंबानी
    मुकेश अंबानी के घर आया नन्हा मेहमान, बेटे के माता-पिता बने आकाश और श्लोका मुकेश अंबानी
    लाखों का बैग लिए एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं कंगना रनौत, जानें कीमत दीपिका पादुकोण

    ईशा अंबानी

    अंबानी थीम पर पाकिस्तानी सुपरमॉडल ने रखी पार्टी, अमिताभ-ऐश्वर्या के मुखौटे लगाकर पहुंचे मेहमान पाकिस्तान समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023