Page Loader
नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए तीरंदाजी सीख रहे रणबीर कपूर, सामने आईं तस्वीरें
'रामायण' के लिए तीरंदाजी सीख रहे रणबीर कपूर

नितेश तिवारी की 'रामायण' के लिए तीरंदाजी सीख रहे रणबीर कपूर, सामने आईं तस्वीरें

Mar 26, 2024
03:36 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' पिछले लंबे समय से चर्चा में है। अफवाहों का बाजार गर्म है कि फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वह फिल्म में भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे। फिलहाल इस खबर की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ताजा खबर यह है कि रणबीर ने 'रामायण' के लिए तैयारी शुरू कर दी है, जिसकी झलक सामने आई है। दरअसल, इन दिनों रणबीर अपनी आगामी फिल्म 'रामायण' के लिए तीरंदाजी सीख रहे हैं।

रणबीर

साई पल्लवी के साथ बनी है रणबीर की जोड़ी 

सोशल मीडिया पर रणबीर की कुछ तस्वीरें सओशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपने कोच के साथ नजर आ रहे हैं। कुछ दिन पहले कोच ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर रणबीर की एक तस्वीर साझा की थी, जिसमें अभिनेता को जिम में पसीना बहाते हुए देखा गया था। 'रामायण' में रणबीर की जोड़ी साई पल्लवी के साथ बनी है, जो माता सीता का किरदार निभाएंगी। चर्चा है कि कन्नड़ सुपरस्टार यश, रावण की भूमिका निभाएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें