'बिग बॉस 20': डेंगू से पीड़ित होकर काजी तौकीर ने छोड़ा शो? टीम ने तोड़ी चुप्पी
क्या है खबर?
रियलिटी शो 'बिग बॉस' के 20वें सीजन में काजी तौकीर सबसे मनोरंजक प्रतियोगी बनकर उभरे हैं। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि उन्होंने सलमान खान का शो अस्थायी रूप से छोड़ दिया है, जिसका कारण स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत बताई जा रही है। बिग बॉस 24X7 नाम के एक एक्स पोस्ट में दावा किया गया कि गायक डेंगू से पीड़ित हैं। अब काजी की टीम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए उनकी हालिया स्थिति पर चुप्पी ताेड़ी है।
पोस्ट
काजी की टीम ने जारी किया बयान
काजी की टीम ने बताया कि गायक पिछले कुछ दिनों से 'बिग बॉस 20' में बुखार से जूझ रहे हैं।
उन्होंने लिखा, 'हाल ही में, काजी को थोड़ी कमजोरी महसूस हुई और उन्हें मेडिकल रूम ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनकी जांच की। वह अभी भी शो में हैं और हम उनकी सेहत के बारे में टीम के साथ लगातार संपर्क में हैं। आराम करते हुए भी, काजी लगातार हिस्सा ले रहे हैं, सबका मनोरंजन कर रहे हैं।'
अपील
फैंस से विश्वास बनाए रखने का अनुरोध किया
आगे लिखा, 'हम सभी से अनुरोध करते हैं कि शांत रहें, विश्वास बनाए रखें और काजी पर अपना प्यार, प्रार्थना और सकारात्मक ऊर्जा बरसाते रहें। हम आपको अपडेट देते रहेंगे और जैसे ही वह पूरी तरह ठीक हो जाएंगे, हमें पता है कि हमारे सबसे ऊर्जावान रॉकस्टार अपनी पूरी ऊर्जा और जोश के साथ वापसी करेंगे। तब तक, उनका समर्थन करते रहें और अपना प्यार बनाए रखें।'
बता दें, 'बिग बॉस 20' जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
❤️ A HEARTFELT UPDATE FOR THE QAZI FAMILY ❤️
— Qazi Touqeer (@qazitouqeerr) October 6, 2026
Our Rockstar Qazi has been dealing with fever for the past few days inside the Bigg Boss house and has been taking some much-needed rest whenever he gets the chance.
Recently, he was feeling a little low on energy and was taken to…