क्या कैटरीना के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट को डेट कर रही हैं इलियाना डिक्रूज?
जब प्यार की बात आती है तो बॉलीवुड का जिक्र करना जरूरी लगता है। इंडस्ट्री में काम करने के दौरान कई सितारों का प्यार परवान चढ़ा। कइयों के प्यार को मंजिल भी मिली। अब सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड अभिनेत्री इलियाना डिक्रूज की जिंदगी में प्यार ने एंट्री मार ली है। खबरों की मानें तो वह दिग्गज अभिनेत्री कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं।
छह महीनों से रिलेशनशिप में है कपल
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, इलियाना और कैटरीना के भाई सेबेस्टियन के बीच प्यार की केमिस्ट्री चल रही है। कहा जा रहा है कि ये दोनों करीब छह महीनों से रिलेशनशिप में हैं। सूत्र ने बताया कि यह कपल कैटरीना के बांद्रा स्थित पुराने आवास पर समय बिताना पसंद करता है। यह भी बताया गया कि ये दोनों इलियाना के मुंबई स्थित घर और लंदन में भी अपना खुशनुमा पल बिताते हैं।
कैटरीना के करीबी लोगों के साथ नजर आती हैं इलियाना
सेबेस्टियन इंस्टाग्राम पर इलियाना को फॉलो भी करते हैं। वह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को प्राइवेट रखते हैं। गौरतलब है कि इलियाना को कैटरीना के करीबी लोगों के साथ समय बिताते हुए देखा जाता है। इलियाना ने हाल में इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें कैटरीना, विक्की कौशल, सेबेस्टियन, इसाबेल कैफ, आनंद तिवारी और मिनी माथुर नजर आए। बता दें कि कैटरीना ने 16 जुलाई को ही मालदीव में अपना जन्मदिन मनाया था।
यहां देखिए इलियाना का इंस्टाग्राम पोस्ट
पहले फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थीं इलियाना
इलियाना इससे पहले ऑस्ट्रेलियन फोटोग्राफर एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थीं। खबरों की मानें तो दोनों के बीच काफी समय पहले ब्रेकअप हो चुका है। अपने कई इंस्टाग्राम पोस्ट में इलियाना ने बॉयफ्रेंड एंड्रयू को हसबैंड लिखकर टैग किया था। इन दोनों का प्यार काफी समय तक चला। ऐसी भी खबरें सामने आई थीं कि इन दोनों ने शादी कर ली है। मॉडलिंग के दौरान ही इन दोनों में जान-पहचान हुई थी।
इन फिल्मों में उपस्थिति दर्ज कराएंगी इलियाना
काम के मोर्चे पर बात करें तो इलियाना को पिछली बार कूकी गुलाटी की फिल्म 'द बिग बुल' में देखा गया था। उनकी आगामी फिल्म रणदीप हुड्डा के साथ 'अनफेयर एंड लवली' है। बलविंदर सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म में इलियाना हरियाणा की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं। वह विद्या बालन और प्रतीक गांधी की एक फिल्म में भी नजर आने वाली हैं। फिलहाल इस फिल्म का शीर्षक तय नहीं किया गया है।
न्यूजबाइट्स प्लस (जानकारी)
सेबेस्टियन एक मॉडल हैं और वह दिखने में किसी हॉलीवुड स्टार से कम नहीं लगते हैं। वह लंदन में रहते हैं। जब विक्की और कैटरीना की शादी राजस्थान में हुई थी, तब वह शादी में भाग लेने के लिए भारत आए थे।