क्या देवोलीना भट्टाचार्जी की हो रही है शादी? हल्दी का वीडियो हुआ वायरल
क्या है खबर?
'साथ निभाना साथिया' फेम अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी अपनी शादी की खबरों को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
उनकी शादी की खबरें तब फैली, जब उन्होंने अपने कथित बॉयफ्रेंड विशाल सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया। दोनों के साथ की तस्वीरें भी सामने आई हैं।
वीडियो में विशाल देवोलीना को हल्दी लगाते हुए दिखे।
देवोलीना के हाथों में कुछ गिफ्ट्स हैं और वह काफी खुश नजर आ रही हैं। वह वीडियो में दुल्हन के अवतार में दिखी हैं।
रिलेशनशिप
शादी और रिलेशनशिप पर देवोलीना ने अभी तक नहीं लगाई मुहर
देवोलीना ने अपनी शादी की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। उन्होंने विशाल के साथ अपने रिलेशनशिप पर भी मुहर नहीं लगाई है।
इससे पहले फरवरी में देवोलीना ने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें विशाल उन्हें प्रपोज करते हुए नजर आए थे।
कुछ रिपोर्ट्स में इसे एक म्यूजिक वीडियो का प्रमोशन बताया गया है।
दोनों को 'साथ निभाना साथिया' में देखा गया था। देवोलीना 'बिग बॉस 13' और 'बिग बॉस 15' में भाग ले चुकी हैं।