'डेली बेली 2' की तैयारी में जुटे अभिनय देव? जानिए सीक्वल पर क्या बोले निर्देशक
क्या है खबर?
आमिर खान के भांजे इमरान खान की फिल्म 'डेली बेली 2' साल 2011 में रिलीज हुई थी। समय के साथ इस ब्लैक कॉमेडी ने कल्ट फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया और यह आज भी दर्शकों की पसंदीदा है। ताजा अपडेट है कि फिल्म के निर्देशक अभिनय देव ने इसका सीक्वल बनाने को लेकर संकेत दिया है। उन्होंने बताया कि वह दूसरे भाग के लिए आमिर से अपने विचार साझा कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे कि यह बनेगी।
सीक्वल
अभिनव को हर हफ्ते आता है सीक्वल का आइडिया
बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में, निर्देशक ने बताया कि उन्हें हर हफ्ते सीक्वल का आइडिया आता है, लेकिन कुछ तकनीकी चुनौतियों का सामना करने के कारण यह रुका है।
उन्होंने बताया कि यूटीवी द्वारा निर्मित 'डेली बेली 2' का सीक्वल बनाने की योजना थी, लेकिन फिर डिज्नी ने कंपनी का अधिग्रहण कर लिया। उन्होंने कहा कि अगर डिज्नी 'डेली बेली 2' बनाने के लिए राजी हुआ, तो वे इसे एक साफ-सुथरी मनोरंजक फिल्म में बदलने के लिए कह सकते हैं।
कोशिश
आमिर से सीक्वल बनाने की करते हैं अभिनव
अभिनव ने आगे कहा, "फिर भी, हम कोशिश कर रहे हैं। मैं आमिर से लगभग हर महीने बात करता हूं, जिसमें मैं उनसे पूछता हूं, 'भाईसाहब, क्या हम डेली बेली 2 बना सकते हैं ?' वे मुझे बताते हैं, 'यार तू अक्षत (वर्मा) को पकड़। उसे बोलो स्क्रिप्ट पूरी करें।' मुझे लगता है अक्षत कुछ लिख रहा है। देखते हैं।"
बता दें, 'डेली बेली' की पटकथा अक्षत ने लिखी है, जिसके लिए उन्हें उस वक्त 9 साल लग गए थे।