Loading...
इमरान खान पर भड़के भाजपा नेता किरीट सोमैया; बोले- ये विदेशी नागरिक, देश से निकालो
इमरान खान को डिपोर्ट करने की उठी मांग

इमरान खान पर भड़के भाजपा नेता किरीट सोमैया; बोले- ये विदेशी नागरिक, देश से निकालो

Oct 13, 2026
12:00 pm

क्या है खबर?

आमिर खान के भांजे इमरान खान ने 10 अक्टूबर को मुंबई में हुए प्रदर्शन में भाग लिया था। अब भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने उनके खिलाफ कड़ी टिप्पणी करते हुए अभिनेता की नागरिकता पर सवाल उठाए हैं। साथ ही उन्हें देश से निकालने की मांग की है। सोमैया ने दावा किया कि इमरान एक अमेरिकी नागरिक हैं और सवाल उठाया कि क्या किसी विदेशी नागरिक को राजनीतिक आंदोलन में भाग लेना चाहिए।

आपत्ति

अभिनेता की नागरिकता की जांच करने की अपील

भाजपा नेता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में चल रहा कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन देश में अराजकता फैलाने की सुनियोजित कोशिश है।

उन्होंने दावा किया कि इमरान ने खुद को मुंबई का नागरिक बताया है, इसलिए उनकी नागरिकता की जांच हो।

इसके अलावा, सोमैया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, 'अभिनेता इमरान खान को तुरंत देश से बाहर निकाल देना चाहिए।'

प्रदर्शन

इमरान के साथ उनकी गर्लफ्रेंड और बहन भी थीं मौजूद

यह सभा महात्मा गांधी के परपोते, लेखक तुषार गांधी द्वारा बुलाई गई थी। इस दौरान इमरान भी अपनी गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन और चचेरी बहन जायन मैरी खान के साथ पहुंचे थे।

इस दौरान मुंबई पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। इसके बाद अभिनेता ने पुलिस वैन से तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, 'लगता है, मैं घूमने जा रहा हूं।'

इस विवाद ने अभिनेता को फिर चर्चा में ला दिया है।

ADVERTISEMENT