NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: OTT पर देखिए महिलाओं के अलग-अलग रूप परिभाषित करतीं ये 5 फिल्में 
    मनोरंजन

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: OTT पर देखिए महिलाओं के अलग-अलग रूप परिभाषित करतीं ये 5 फिल्में 

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: OTT पर देखिए महिलाओं के अलग-अलग रूप परिभाषित करतीं ये 5 फिल्में 
    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 28, 2023, 08:30 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: OTT पर देखिए महिलाओं के अलग-अलग रूप परिभाषित करतीं ये 5 फिल्में 
    अतंरराष्ट्रीय महिला दिवस: OTT पर देखिए ये महिला केंद्रित फिल्में

    दुनियाभर में 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। समाज में महिलाओं के योगदान को बॉलीवुड ने भी समझा और कई बार इसकी झलक भी देखने को मिल चुकी है। महिलाओं की ताकत का परिचय देतीं हर साल कई फिल्में रिलीज होती हैं। एक नजर OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद उन दमदार महिला केंद्रित फिल्मों पर, जिनमें महिलाओं का एक अलग रूप देखने को मिला और जो महिलाओं के प्रति समाज की सोच को बदलने में कारगर साबित हुईं।

    सलाम वेंके 

    'सलाम वेंके' में काजोल ने मुख्य भूमिका निभाई। रिश्तों की यह झलकी देख किसी की भी आंखें नम हो जाएं। इसमें काजोल के बेटे का किरदार विशाल जेठवा ने निभाया। काजोल ने फिल्म में मां का किरदार इतनी शिद्दत से निभाया कि दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों ने भी उन पर खूब प्यार उड़ेला। इसमें मौत के मुहाने पर खड़े एक बेटे को जिंदा रखने के लिए जंग लड़ती एक मां की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म ZEE5 पर है।

    डार्लिंग्स 

    आपने यह फिल्म अभी तक नहीं देखी है तो आप नेटफ्लिक्स पर इसे जरूर देखें। अगर आप आलिया भट्ट के फैन नहीं हैं तो इसे देखने के बाद बन जाएंगे। दर्द, प्यार और समझौते की इस कहानी में आलिया के साथ शेफाली शाह भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें भारतीय समाज में महिलाओं के साथ उत्पीड़न को दिखाया गया है। फिल्म में शेफाली ने भी कमाल की एक्टिंग की। इसमें दोनों अभिनेत्रियों की आंखें भी आपसे बात करती हैं।

    जलसा 

    विद्या बालन ने फिल्म 'जलसा' में एक बार फिर अपनी उम्दा अदाकारी का परिचय दिया। इस फिल्म में उनके साथ शेफाली शाह नजर आईं और उन्होंने भी दिल जीत लिया। 'जलसा' दो महिलाओं की कहानी है, जिनकी आर्थिक और सामाजिक दुनिया पूरी तरह से अलग है। फिल्म में विद्या उर्फ माया जहां पत्रकार बनी हैं, वहीं शेफाली उर्फ रुखसाना उनके घर में खाना बनाने का काम करती है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है।

    गंगूबाई काठियावाड़ी 

    संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी 'गंगूबाई काठियावाड़ी' कई पुरस्कार अपने नाम कर चुकी है। मुंबई की माफिया क्वीन गंगूबाई के जीवन पर आधारित इस फिल्म में आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई और अपनी शानदार अदाकारी के जरिए सबसे खूब वाहवाही लूटी। फिल्म का दारोमदार उन्हीं के कंधों पर था। आलिया ने शुरू से लेकर अंत तक दर्शकों को अपनी अदाकारी से बांधे रखा। महिला किरदार के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

    धाकड़ 

    अगर आप OTT पर किसी अच्छी महिला प्रधान फिल्म की तलाश कर रहे हैं तो 'धाकड़' भी आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है। इस फिल्म में कंगना रनौत ने मुख्य भूमिका निभाई। भले ही फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी नहीं उतरी, लेकिन कंगना की धाकड़ परफॉर्मेंस की दर्शकों ने दिल खोलकर तारीफ की। कंगना से पहले पर्दे पर कभी किसी हीरोइन को ऐसे एक्शन करते नहीं देखा गया था। यह फिल्म ZEE5 पर देखी जा सकती है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
    गंगूबाई काठियावाड़ी
    जलसा फिल्म

    बॉलीवुड समाचार

    वरिष्ठ पत्रकार निशांत भूसे और अनुजा कार्णिक बने लेखक, मराठी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कलावती' की लिखी कहानी मराठी सिनेमा
    'द पोप्स एक्सोरसिस्ट' का हिंदी ट्रेलर रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म हॉलीवुड फिल्में
    काजल अग्रवाल ने शुरू की 'इंडियन 2' की शूटिंग, कमल हासन संग आएंगी नजर काजल अग्रवाल
    अब्दु रोजिक हैं इतने करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक, जल्द करेंगे बॉलीवुड डेब्यू  अब्दु रोजिक

    अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

    केंद्र सरकार ने शुरू की 'कन्या शिक्षा प्रवेश उत्सव' योजना, जानें किन्हें मिलेगा लाभ स्मृति ईरानी
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवसः भारतीय महिलाएं जिन्होंने विज्ञान और तकनीकी को दिया नया आयाम टेक्नोलॉजी
    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: इन फिल्मों में महिला पात्रों को मजबूती से नहीं गढ़ा गया दीपिका पादुकोण
    रिलीज होने की कतार में हैं महिलाओं पर केंद्रित ये सात बड़ी फिल्में बॉलीवुड समाचार

    गंगूबाई काठियावाड़ी

    'कांतारा' से लेकर 'गंगूबाई काठियावाड़ी' तक, ऑस्कर पहुंचीं भारतीय फिल्मों के बारे में जानिए द कश्मीर फाइल्स
    BAFTA से बाहर हुई भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी', RRR को मिली जगह RRR फिल्म
    BAFTA के पूर्व क्यूरेटर ने की आलिया भट्ट की प्रशंसा, बताया 'सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' पुरस्कार की हकदार आलिया भट्ट
    आलिया भट्ट ने कहा- करियर के पीक पर रहते हुए मां बनने का नहीं कोई पछतावा आलिया भट्ट

    जलसा फिल्म

    अलविदा 2022: इस साल बॉलीवुड की इन फिल्मों में रहा महिलाओं का बोलबाला आलिया भट्ट
    फिल्म 'जलसा' रिव्यू: विद्या और शेफाली की लाजवाब अदाकारी ने आखिर तक थामे रखी डोर बॉलीवुड समाचार
    विद्या बालन की 'जलसा' का ट्रेलर रिलीज, पत्रकार की भूमिका में दिखीं अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    कब और कहां रिलीज होगी विद्या बालन और शेफाली शाह की फिल्म 'जलसा'? विद्या बालन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023