NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: क्या आपको पता है सुनील शेट्टी के पास है होटल मैनेजमेंट की डिग्री?
    अगली खबर
    जन्मदिन विशेष: क्या आपको पता है सुनील शेट्टी के पास है होटल मैनेजमेंट की डिग्री?
    सुनील शेट्टी से जुड़ीं खास बातें

    जन्मदिन विशेष: क्या आपको पता है सुनील शेट्टी के पास है होटल मैनेजमेंट की डिग्री?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 11, 2023
    07:59 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता सुनील शेट्टी का एक अलग प्रशंसक वर्ग है। एक्शन फिल्मों से लेकर कॉमेडी तक, उन्होंने अपने प्रशंसकों को हर तरह की फिल्में दी हैं।

    बीते दिनों वह अपनी बेटी आथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल की शादी के कारण चर्चा में रहे थे।

    11 अगस्त को 'अन्ना' 62 वर्ष के हो गए हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके बारे में कुछ अनसुनी बातें।

    डेब्यू 

    डेब्यू फिल्म के लिए तैयार नहीं थी कोई अभिनेत्री

    सुनील ने 1992 में फिल्म 'बलवान' से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था।

    तब उनके साथ काम करने के लिए कोई भी अभिनेत्री तैयार नहीं हुई थीं, क्योंकि वह एक नए कलाकार थे।

    इस फिल्म में दिव्या भारती ने उनका साथ दिया और पर्दे पर उनकी जोड़ी बनीं। फिल्म में उनकी जोड़ी को खूब पसंद किया गया और यह सुपरहिट फिल्म साबित हुई।

    सुनील की पहली फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    बिजनेस

    होटल मैनेजमेंट की है डिग्री

    सुनील की रुचि हमेशा से बिजनेस में थी। कम ही लोग जानते हैं कि उनके पास होटल मैनेजमेंट की डिग्री है।

    फिल्मी करियर के साथ ही, उन्होंने खुद को एक सफल बिजनेसमैन के रूप में स्थापित किया है। उन्होंने अपने होटल और रेस्टोरेंट शुरू किए हैं। साथ ही उन्होंने कई स्टार्ट अप में भी निवेश किया है।

    उनका अपना प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम है 'पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट'। इसके अलावा वह एक टैलेंट मैनेजमेंट पोर्टल के संस्थापक भी हैं।

    शादी 

    शादी के लिए 9 साल तक माता-पिता को मनाया

    सुनील ने 1991 में गुजराती सामाजिक कार्यकर्ता मनीषा कादरी (अब माना शेट्टी) से शादी की थी। मनीषा के पिता गुजराती मुस्लिम और मां पंजाबी हिंदू थीं।

    सुनील के माता-पिता इस रिश्ते के लिए राजी नहीं थे। उन्होंने 9 साल तक इसके लिए उन्हें मनाया था। सुनील और माना की प्रेमकहानी उनके दोस्तों के बीच काफी चर्चित है।

    दोनों के दो बच्चे हैं, आथिया शेट्टी और अहान शेट्टी। आथिया फिल्म 'हीरो' और अहान 'तड़प' में नजर आ चुके हैं।

    फिल्में 

    हर तरह की फिल्मों से किया मनोरंजन

    सुनील ने 30 साल के करियर में 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

    'गोपी किशन' में बहनों के भाई बनकर उन्होंने लोगों का दिल जीता तो 'बॉर्डर' में उनकी देशभक्ति देखने को मिली।

    'हेरा फेरी' में उनका श्याम का किरदार बॉलीवुड के यादगार किरदारों में से एक है। 'दे दना दन' और 'भागम भाग' जैसी फिल्मों में भी उन्होंने दर्शकों को खूब लोटपोट किया।

    'मैं हूं ना' में शाहरुख खान से उनकी भिड़ंत को खूब पसंद किया गया।

    नाम 

    न्यूमरोलॉजी पर विश्वास, नाम में जोड़ा नया अक्षर

    सुनील शेट्टी न्यूमरोलॉजी में विश्वास रखते हैं।

    यूं तो सुनील ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दीं हैं, लेकिन उन्होंने अपने हिस्से का अंधेरा भी देखा है। करियर के बुरे दौर में उन्होंने न्यूमरोलॉजी का पालन करते हुए अपने नाम की स्पेलिंग 'Sunil' से 'Suniel' कर दिया था।

    बॉलीवुड के कई सितारे ज्योतिषी की सलाह पर अपने नाम में अतिरिक्त अक्षर जोड़ चुके हैं। इनमें आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव जैसे नाम शामिल हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जन्मदिन विशेष
    सुनील शेट्टी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर कमल हासन
    अमेरिका के 2 दक्षिणी राज्यों में आए भीषण तूफान में हुई 20 लोगों की मौत अमेरिका
    दिल्ली के नबी करीम इलाके में दीवार गिरने से 2 लोगों की मौत दिल्ली
    IPL: 100 या उससे कम स्ट्राइक-रेट के बावजूद ये बल्लेबाज बने 'प्लेयर ऑफ द मैच' IPL रिकॉर्ड्स

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: प्रियंका चोपड़ा फिट रहने के लिए इस वर्कआउट और डाइट को करती हैं फॉलो प्रियंका चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष: प्रियंका चोपड़ा ने ठुकराईं ये फिल्में, कोई हिट हुई तो कोई सुपरहिट प्रियंका चोपड़ा
    जन्मदिन विशेष: भूमि पेडनेकर की ये फिल्में हैं IMDb पर सबसे लोकप्रिय, जानिए कहां देखें भूमि पेडनेकर
    जन्मदिन विशेष: एक फिल्म के लिए इतने करोड़ रुपये लेती हैं प्रियंका चोपड़ा, जानिए कुल संपत्ति  प्रियंका चोपड़ा

    सुनील शेट्टी

    राहुल-अथिया की शादी पर सुनील शेट्टी ने लगाई मुहर, बोले- समय मिलते ही होगी शादी बॉलीवुड समाचार
    'धारावी बैंक' का टीजर जारी, इस सीरीज से OTT डेब्यू करेंगे सुनील शेट्टी शट्टी
    'धारावी बैंक' का ट्रेलर रिलीज, दिखा अंडरवर्ल्ड और पुलिस के बीच टकराव विवेक ओबेरॉय
    'हेरा फेरी 3' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, परेश रावल ने की पुष्टि परेश रावल

    बॉलीवुड समाचार

    आर्यन ने ठुकराए 'स्टारडम' के लिए OTT से मिले करोड़ों रुपये के कई प्रस्ताव, जानिए वजह आर्यन खान
    'सेक्शन 84': अमिताभ बच्चन के साथ शूटिंग के दौरान मैं घबराई हुई थी- स्वास्तिका मुखर्जी अमिताभ बच्चन
    फिल्म 'जवान' का नया पोस्टर जारी, शाहरुख खान का दिखा धाकड़ अवतार  शाहरुख खान
    ऋतिक रोशन के स्कूली दिनों से है 'कोई मिल गया' के रोहित का नाता, जानिए कैसे ऋतिक रोशन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025