Page Loader
प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास का लॉस एंजिल्स वाला बंगला अंदर से दिखता है ऐसा, जानिए कीमत
अंदर से ऐसा दिखता है प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास का लॉस एंजिल्स वाला बंगला (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनास का लॉस एंजिल्स वाला बंगला अंदर से दिखता है ऐसा, जानिए कीमत

Jun 27, 2025
06:31 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी गायक निक जोनास की गिनती सबसे चर्चित और लोकप्रिय जोड़ियों में होती है। प्रशंसक भी दोनों को साथ में देखना काफी पसंद करते हैं। प्रियंका अपने पति निक और बेटी मालती के साथ अमेरिका के लॉस एंजिल्स में एक आलीशान बंगले में रहती हैं, जिसकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। प्रियंका और निक के आलीशान घर की कुछ झलकियां सामने आई हैं। इस जोड़ी का घर दिखने में किसी महल से कम नहीं है।

कीमत

171 करोड़ रुपये है घर की कीमत

प्रियंका और निक के लॉस एंजिल्स वाले घर में 7 बेडरूम और 9 बाथरूम है। 20,000 वर्ग फुट के क्षेत्र में फैले अभिनेत्री के इस घर में शाही कालीन, बेहतरीन सजावट, एक विशाल झूमर, महंगे सोफे और बहुत कुछ है। उनके घर में एक वाइन रूम और बास्केटबॉल कोर्ट भी है। इसके अलावा प्रियंका-निक के घर में एक बड़ा स्विमिंग पूल भी है। प्रियंका और निक के इस आलीशान घर की कीमत 171 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए तस्वीरें