अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर इम्तियाज अली ने बांधे तारीफों के पुल- उनके जैसा कोई नहीं
क्या है खबर?
अमिताभ बच्चन अपना 84वां जन्मदिन मना रहे है। इस खास मौके पर सारा बॉलीवुड उन पर प्यार बरसा रहा है। इसी बीच फिल्म निर्माता इम्तियाज अली ने भी इस दिग्गज कलाकार की तारीफों के पुल बांधें हैं। इम्तियाज ने PTI से बात करते हुए कहा, "अमिताभ बच्चन जैसा कोई नहीं है और ना ही कभी कोई होगा। मैं खुद को ऐसे व्यक्ति के तौर पर देखता हूं, जो भारत में अमिताभ बच्चन के दौर में पैदा हुआ था।"
बधाई
अमिताभ के साथ काम करना चाहते हैं इम्तियाज
इम्तियाज ने कहा, "जब मैं फिल्म इंडस्ट्री में आया तो मुझे लगा कि मैं कभी अमिताभ के साथ काम नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि मुझे समझ नहीं आता कि उनसे क्या कहूं। हालांकि, मुझे उनके साथ ऐड फिल्म करने का मौका मिला। तब मुझे एहसास हुआ कि नहीं, मैं इस सज्जन व्यक्ति के साथ काम कर सकता हूं और किसी भी निर्देशक की तरह मैं भी उनके साथ काम करना चाहूंगा। उम्मीद है कि किसी दिन मैं उनके साथ काम करूंगा।"
बयान
सिनेमा में 25 साल पूरे होने पर इम्तियाज ने कही ये बात
इम्तियाज 'व्हिसलिंग वुड्स इंटरनेशनल' के सालाना सिनेमा फेस्टिवल 'सेलिब्रेट सिनेमा 2026' में अपनी फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' पर आधारित एक सेशन में शिरकत दे रहे थे।
इसी दौरान उन्होंने मीडिया से अमिताभ के बारे में बात की थी। इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने पर इम्तियाज बोले, "मैं दर्शकों को कुछ वापस देना चाहता हूं। इसलिए, अब जब भी मैं कोई फिल्म बनाता हूं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखता हूं।"