Loading...
इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा ने मुंबई प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी, बताया उस दिन क्या हुआ
इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने मुंबई प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी

इमरान खान की गर्लफ्रेंड लेखा ने मुंबई प्रदर्शन पर तोड़ी चुप्पी, बताया उस दिन क्या हुआ

Oct 13, 2026
05:02 pm

क्या है खबर?

आमिर खान के भतीजे इमरान खान मुंबई प्रदर्शन में शामिल होने के बाद से विवादों में हैं। हाल ही में, भाजपा नेता किरीट सोमैया ने उनकी नागरिकता पर सवाल उठाते हुए उन्हें डिपोर्ट करने की मांग की। इस बीच, इमरान की गर्लफ्रेंड लेखा वाशिंगटन ने प्रदर्शन के दौरान मुंबई पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की घटना का विवरण साझा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें और अभिनेता को जबरन पकड़ा और वैन में बैठाकर ले गए।

आरोप

लेखा ने सुनाई मुंबई प्रदर्शन के दौरान की आपबीती

लेखा ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'शनिवार को शाम करीब 5 बजे, जायन मैरी, नुजहत (इमरान की मां), मेरे साथी इमरान, मैं और अन्य लोग अगस्त क्रांति मैदान गए ताकि हमारे उन दोस्तों के बारे में पूछताछ कर सकें जिन्हें हिरासत में लिया गया था।'

उन्होंने बताया कि वहां कोई भीड़ नहीं थी, बस मीडियाकर्मी मौजूद थे। उनके अनुसार, इमरान ने मीडियाकर्मियों से कहा कि उनकी कोई मांग नहीं है, न वह किसी संगठन का हिस्सा हैं।

मजबूरी

लेखा ने पुलिसकर्मियों पर लगाया ये आरोप

उन्होंने बताया कि इससे बात पूरी होती, वहां मीडिया के दबाव और जोरप्रदर्शन से सबकुछ बाधित कर दिया। लेखा ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें और जायन को पकड़ा, जिससे उन्हें चोटें आईं।

उनके मुताबिक, पुलिस ने जबरदस्ती उनके समूह को एक वाहन में बैठाया और फिर 2 घंटे इधर-उधर घुमाया। इसके बाद उन्हें सार्वजनिक वाहन का इस्तेमाल करने पर भी मना कर दिया।

उन्होंने लिखा, 'मजेदार बात यह है कि हम काफी देर तक जाम में फंसे रहे।'

ADVERTISEMENT

अपील

सामूहिक रूप से आवाज उठाने पर दिया जोर

लेखा ने लिखा, 'ये ध्यान रखना जरूरी है कि हम विशेषाधिकार प्राप्त लोग हैं। दूसरों के साथ इससे भी कहीं बुरा व्यवहार किया जा रहा है। मेरे व्यक्तिगत अनुभव में मुंबई पुलिस ने हमेशा संतुलन का एक आदर्श उदाहरण पेश किया है और मैं उनकी बहुत सराहना करती हूं।'

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह समानता और सभी के लिए सम्मान में विश्वास रखती हैं। इसलिए सामूहिक रूप से सच्चाई बोलने के लिए अपनी आवाज उठानी होगी।

ADVERTISEMENT