Loading...
'बिग बॉस 20' में नाम उछलने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान के नाम लिखा खुला खत
सलमान खान पर क्यों भड़के इमाम सिद्दीकी?

'बिग बॉस 20' में नाम उछलने पर भड़के इमाम सिद्दीकी, सलमान के नाम लिखा खुला खत

Oct 04, 2026
06:32 pm

क्या है खबर?

'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने प्रतियोगी काजी तौकीर को कनिका मान के साथ उनके बर्ताव पर जमकर फटकार लगाई। सलमान ने 'बिग बॉस सीजन 6' के चर्चित खिलाड़ी इमाम सिद्दीकी का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने हर किसी को परेशान करने का मन बना लिया था। इस तुलना से नाराज होकर इमाम ने सोशल मीडिया पर एपिसोड की क्लिप शेयर की और सलमान के खिलाफ खुला खत लिखकर कड़ा ऐतराज जताया।

प्रतिक्रिया

सलमान खान की बात पर इमाम सिद्दीकी का पलटवार

सलमान को टैग करते हुए इमाम ने इंस्टाग्राम पर लिखा, '3 अक्टूबर 2026 के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में आपने नेशनल टीवी पर मेरा नाम गलत और मानहानिकारक तरीके से लिया। आपका ये कहना कि 'इमाम सिद्दीकी ने भी यही किया था' बिल्कुल गलत है। मैंने कभी किसी प्रतियोगी को परेशान नहीं किया। 'बिग बॉस सीजन 6' में मेरा सफर मनोरंजन, टास्क और प्रदर्शन पर आधारित था, जिसे मैंने पूरी गरिमा के साथ पूरा किया था।'

जवाब

इमाम ने सलमान से मांगा स्पष्टीकरण

इमाम ने कहा कि उत्पीड़न की चर्चा में उनका नाम घसीटना उनकी छवि को नुकसान पहुंचाता है। सफाई की मांग करते हुए उन्होंने लिखा, 'बिना किसी बचाव के करोड़ों दर्शकों के सामने मेरा नकारात्मक उदाहरण देना मेरी 44 साल की मेहनत, साख और परिवार के सम्मान को ठेस पहुंचाता है। मैं सलमान और शो से सम्मानपूर्वक दरख्वास्त करता हूं कि शो पर इसका स्पष्टीकरण दिया जाए और भविष्य में मेरे नाम का मानहानिकारक इस्तेमाल न हो।'

ADVERTISEMENT

अपील

सलमान खान को 'बड़ा भाई' मान इमाम ने की खास अपील

इमाम ने सलमान को अपना 'बड़ा भाई' बताते हुए उम्मीद जताई कि वो उनकी बात पर गौर करेंगे।

उन्होंने लिखा, 'मैंने हमेशा आपको बड़े भाई के रूप में माना है और सम्मान किया है। उम्मीद है कि आप शो के अंदर दिखाई जाने वाली निष्पक्षता से ही इस बात का समाधान करेंगे।'

बता दें कि 'बिग बॉस 6' में इमाम सिद्दीकी रनर-अप रहे थे, जबकि उर्वशी ढोलकिया ने ट्रॉफी अपने नाम की थी।

ADVERTISEMENT