NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'हमारे राम आए हैं' के लिए साथ लौटी 'राम-लक्ष्मण और सीता' की तिकड़ी, धन्य हुए निर्देशक 
    अगली खबर
    'हमारे राम आए हैं' के लिए साथ लौटी 'राम-लक्ष्मण और सीता' की तिकड़ी, धन्य हुए निर्देशक 
    'हमारे राम आए हैं' के लिए साथ आए ये सितारे

    'हमारे राम आए हैं' के लिए साथ लौटी 'राम-लक्ष्मण और सीता' की तिकड़ी, धन्य हुए निर्देशक 

    लेखन पलक
    Jan 22, 2024
    01:59 pm

    क्या है खबर?

    अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह और श्री राम के आगमन पर सभी अत्यंत उल्लास से भर गए हैं।

    लोगों में और ज्यादा जोश भरने का काम पर्दे के भगवान राम (अरुण गोविल) , माता सीता (दीपिका चिखलिया) और लक्ष्मण (सुनील लहरी) ने किया।

    दरअसल, इन तीनों कलाकारों ने 'हमारे राम आए हैं' भजन के लिए अपने किरदारों में वापसी की है।

    इस भजन के निर्देशक अक्षय के अग्रवाल ने बताया कि उन्हें कलाकारों के साथ काम करके कैसा लगा।

    भजन

    सौभाग्यवान हैं अक्षय

    ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में, अक्षय ने अरुण, दीपिका और सुनील को एक साथ वापस लाने और 'हमारे राम आए हैं' शूटिंग के दौरान मिली प्रतिक्रिया के बारे में बताया।

    अक्षय ने बताया कि 'रामायण ' के बाद इस तिकड़ी को किसी भी प्रोजेक्ट या शूट में साथ नहीं देखा गया था। वे केवल कार्यक्रमों में नजर आते थे, इसलिए वह अरुण, दीपिका और सुनील को एक साथ वापस लाने का यह अवसर पाकर अपने आपको को सौभाग्यशाली समझते हैं।

    उत्सव

    मानव रूप में भगवान राम की मौजूदगी दिखाने की कोशिश

    निर्देशक ने इंटरव्यू में साझा किया कि आखिर वह इस वीडियो के जरिए क्या दिखाना चाहते हैं।

    वह बोले, "राम, सीता और लक्ष्मण उत्सव के मूड में डूबे हुए अयोध्या आए हैं। हमने यह दिखाने की कोशिश की है कि ये पौराणिक किरदार इस समय में भी मानव रूप में मौजूद हैं। हम उन्हें किसी पारंपरिक अवतार में नहीं दिखा रहे हैं।"

    अक्षय ने बताया कि वीडियो में उनके आगमन से पहले अयोध्या को सजाया गया है।

    भगवान

    भगवान के समान हैं तीनों कलाकार- अक्षय

    अक्षय ने कहा कि इतने वरिष्ठ कलाकार होने के बावजूद इस तिकड़ी ने उनके जैसे युवा फिल्म निर्माता पर भरोसा किया और उनके विचार का समर्थन भी किया।

    वह बोले, "उनके साथ काम करना एक आशीर्वाद था। हमारे लिए वे भगवान के समान हैं। उन पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है, लेकिन वे हमारे विचारों को अपनाने और अपने विचार देने के लिए हमेशा तैयार थे।"

    अक्षय ने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान लोगों को संभालना कितना मुश्किल था।

    भीड़

    अक्षय ने लोगों के सामने जोड़े हाथ

    अक्षय ने खुलासा किया तीनों कलाकारों के प्रति दर्शकों का प्यार पूरी तरह से समझ में आने वाला था और भीड़ की उत्सुकता उनको लेकर आज भी कमाल की है।

    निर्देशक बोले, "60-70 सुरक्षाकर्मी भी भीड़ को नियंत्रित नहीं कर पा रहे थे। मुझे व्यक्तिगत रूप से लोगों से हाथ जोड़कर विनती करनी पड़ी कि हमें शूटिंग करने की अनुमति दें। आखिरकार भगवान राम के आशीर्वाद से हमें सफलता मिली। यहां तक ​​कि अयोध्या पुलिस भी बहुत सहयोगी थी।"

    जानकारी

    35 साल बाद फिर बने राम, सीता और लक्ष्मण

    'हमारे राम आए हैं' नामक भजन के निर्देशक अक्षय को 'गणराज' और 'वो इश्क' जैसे म्यूजिक वीडियो का निर्देशन करने के लिए जाना जाता है। अरुण, दीपिका और सुनील 35 साल बाद एक साथ दिखाई दिए। इस भजन को सोनू निगम ने आवाज दी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अरुण गोविल
    बॉलीवुड समाचार
    अयोध्या
    राम मंदिर

    ताज़ा खबरें

    'शैतान' से लेकर 'स्त्री 2' तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे कमाऊ हॉरर फिल्में बॉलीवुड समाचार
    नया AI टेस्ट बताएगा कौन से पुरुषों को प्रोस्टेट कैंसर दवा से होगा फायदा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 31 मई को 'ऑपरेशन शील्ड', मॉक ड्रिल में क्या-क्या होगा? जम्मू-कश्मीर
    अमेरिकी कोर्ट के रोक लगाने के बाद ट्रंप की दूसरी योजना, 15 प्रतिशत अस्थायी टैरिफ लगाएंगे डोनाल्ड ट्रंप

    अरुण गोविल

    रामानंद सागर की रामायण के बाद फिर राम का किरदार निभाते दिखेंगे अरुण गोविल दिल्ली
    पहले ऑडिशन में रिजेक्ट हो गए थे अरुण गोविल, फिर ऐसे बने दर्शकों के 'भगवान राम' दूरदर्शन
    नहीं रहे रामानंद सागर की 'रामायण' के 'सुग्रीव' श्याम सुंदर, अरुण गोविल ने दी श्रद्धांजलि बॉलीवुड समाचार
    क्या आप जानते हैं? टीवी के 'भगवान राम' अरुण गोविल निभा चुके हैं लक्ष्मण का किरदार बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    करण जौहर बोले- शाहरुख और सलमान के साथ खत्म हो जाएगा बॉलीवुड में सुपरस्टार का युग करण जौहर
    तापसी पन्नू रिश्ते पर बोलीं- मैं 10 सालों से उनके साथ हूं और बहुत खुश हूं तापसी पन्नू
    BAFTA 2024 नामांकन में 'ओपेनहाइमर' और 'पूअर थिंग्स' का जलवा, 'बार्बी' रह गई पीछे क्रिस्टोफर नोलन
    शाहरुख खान की 'जवान' और 'पठान' ने दिखाया कमाल, अंतरराष्ट्रीय स्टंट पुरस्कारों के लिए मिला नामांकन  शाहरुख खान

    अयोध्या

    अरुण गोविल ने राम मंदिर को बताया 'राष्ट्र मंदिर', 'लक्ष्मण' और 'सीता' ने भी जताई खुशी अरुण गोविल
    भारत में स्थित हैं भगवान राम के ये 5 कम ज्ञात भव्य मंदिर, जरूर जाएं राम मंदिर
    राम मंदिर के प्रवेश का झांसा दे रहें जालसाज, ठगी का शिकार हो सकते हैं आप राम मंदिर
    अयोध्या जा रहे पटाखों से भरे ट्रक में लगी आग, सड़क पर होने लगी आतिशबाजी उन्नाव

    राम मंदिर

    राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में नहीं जाएंगे जूनियर एनटीआर, फिल्म की शूटिंग बनी कारण जूनियर एनटीआर
    साइबर खतरों से निपटने के लिए गृह मंत्रालय ने अयोध्या भेजी विशेष टीम गृह मंत्रालय
    राम मंदिर के उद्घाटन पर देशभर में सजाए जाएंगे 'राम' नाम के सभी 343 रेलवे स्टेशन भारतीय रेलवे
    राम मंदिर में स्थापित रामलला की मूर्ति की पहली तस्वीर आई सामने, देखें  अयोध्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025