Loading...
रजनीकांत की 'जेलर 2' में ऋतिक रोशन का कैमिया छाया, तीसरी कड़ी पर लगी मुहर
'जेलर 2' में ऋतिक रोशन ने किया दमदार कैमियो

रजनीकांत की 'जेलर 2' में ऋतिक रोशन का कैमिया छाया, तीसरी कड़ी पर लगी मुहर

Oct 15, 2026
12:20 pm

क्या है खबर?

तमिल सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' सिनेमाघरों में आ गई है। पहले ही दिन अभिनेता ने अपने यादगार किरदार 'मुथुवेल पांडियन' (उर्फ टाइगर) के रूप में दमदार वापसी की। उनके एक्शन, हाव-भाव और संवादों ने फिल्म को यादगार बना दिया। रिलीज से पहले चर्चा थी कि फिल्म में बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन कैमियो करते नजर आएंगे। तमाम चर्चाओं के बीच आखिरकार 'जेलर 2' में ऋतिक ने दमदार कैमियो किया और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गए।

कैमियो

ऋतिक के कैमियो ने चुलबुल पांडे की दिलाई याद

'जेलर 2' में ऋतिक ने रॉडी नाम के एक शानदार और शालीन किरदार के साथ कैमियो किया, जिसकी झलकियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

फिल्म में वह कबूल करते हैं कि टाइगर (रजनीकांत) ने 20 साल पहले उसकी मदद की थी और इसलिए वह हमेशा उसका एहसानमंद रहेगा।

दिलचस्प बात यह है कि ऋतिक अपने चश्मे को अपनी शर्ट के कॉलर के पीछे रखते हैं, जो तुरंत 'चुलबुल पांडे' (दबंग में सलमान खान) की याद दिलाता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वायरल क्लिप

ADVERTISEMENT

फ्रेंचाइजी

'जेलर 3' को लेकर आएंगे रजनीकांत

2023 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का अंत ऐसे हुआ था कि निर्माता दूसरी कड़ी लेकर नहीं आएंगे। हालांकि, अब 'जेलर 2' में स्पष्ट रूप से तीसरी कड़ी की पुष्टि की गई है।

फिल्म के आखिरी दृश्य में विजय सेतुपति नजर आते हैं, जिसे दर्शक एक बार फिर पसंद करेंगे। फिल्म अंत में वादा करती है कि रजनीकांत का किरदार तीसरी कड़ी के साथ वापसी करेगा।

बता दें, फिल्म में विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती और शिव राजकुमार भी मौजूद हैं।

ADVERTISEMENT