Page Loader
'रामायण': रावण की भूमिका के लिए यश नहीं, बल्कि ये अभिनेता था निर्माताओं की पहली पसंद
'रामायण' में रावण की भूमिका के लिए कौन था निर्माताओं की पहली पसंद? (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@thenameisyash)

'रामायण': रावण की भूमिका के लिए यश नहीं, बल्कि ये अभिनेता था निर्माताओं की पहली पसंद

Jul 04, 2025
02:39 pm

क्या है खबर?

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' की खूब चर्चा हो रही है। इस फिल्म का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म का पहला प्रोमाे वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। भगवान राम की भूमिका में रणबीर कपूर खूब जंच रहे हैं, वहीं रावण के रूप में सुपरस्टार यश ने भी लोगों का दिल जीत लिया है। क्या आप जानते हैं रावण के किरदार के लिए यश निर्माताओं की पहली पसंद नहीं थे?

रिपोर्ट

ऋतिक रोशन थे निर्माताओं की पहली पसंद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'रामायण' में रावण की भूमिका के लिए निर्माताओं की पहली पसंद यश नहीं, बल्कि अभिनेता ऋतिक रोशन थे। निर्माताओं ने यश से पहले ऋतिक से ही संपर्क किया था और उन्हें फिल्म की कहानी भी पसंद आ गई थी। हालांकि, ऋतिक ने इस फिल्म से किनारा कर लिया, क्योंकि वह खलनायक की भूमिका निभाने के लिए उत्सुक नहीं थे। बाद में फिल्म 'रामायण' सुपरस्टार यश की झोली में आई।

रामायण

'रामायण' के जरिए यश रख रहे बॉलीवुड में कदम 

'रामायण' के जरिए यश बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फिल्म में रणबीर के साथ उनका जबरदस्त टकराव देखने को मिलेगा। यश इस फिल्म से बतौर सह-निर्माता भी जुड़े हैं। अभिनेत्री साई पल्लवी भी 'रामायण' के जरिए बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रही हैं। फिल्म में वह माता सीता की भूमिका निभा रही हैं। सनी देओल इस फिल्म में भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे, वहीं लक्ष्मण की भूमिका के लिए रवि दुबे को चुना गया है।

जानकारी

कब रिलीज होगी फिल्म?

'रामायण' 2 भागों में रिलीज होगी। फिल्म का भाग दिवाली, 2026 में रिलीज किया जाएगा, वहीं फिल्म का दूसरा भाग ठीक एक बाद यानी 2027 में दिवाली के मौके पर ही दर्शकों के बीच आएगा। 'रामायण: पार्ट 1' का बजट 835 करोड़ रुपये है।