Loading...
ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' कब होगी रिलीज? यशराज फिल्म्स ने बताया 
ऋतिक रोशन की फिल्म 'वॉर 2' कब होगी रिलीज? (तस्वीर: एक्स/@SonuYadav02S)

ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की फिल्म 'वॉर 2' कब होगी रिलीज? यशराज फिल्म्स ने बताया 

Mar 17, 2025
11:24 am

क्या है खबर?

जब से ऋतिक रोशन की 'वॉर 2' का ऐलान हुआ है, यह फिल्म तब से चर्चा में है। फिल्म को लेकर प्रशंसकों का उत्साह सातवें आसमान पर है। यह फिल्म इसलिए खास है, क्योंकि इसके जरिए सुपरस्टार जूनियर एनटीआर हिंदी सिनेमा में अपनी शुरुआत करने जा रहा हैं, वहीं इस बार फिल्म के निर्देशन की कमान अयान मुखर्जी को सौंपी गई है। अब 'वॉर 2' की रिलीज तारीख से पर्दा उठ गया है। आइए बताते हैं फिल्म कब रिलीज होगी।

वॉर 2

कियारा आडवाणी भी निभाएंगी अहम किरदार 

'वॉर 2' को स्वतंत्रता के खास मौके पर यानी 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। यशराज फिल्म्स ने खुद इसकी पुष्टि की है।

'वॉर 2' में एनटीआर को पहले कभी नहीं देखे गए अवतार में देखा जाएगा तो वहीं ऋतिक मेजर कबीर के किरदार में लौटेंगे।

फिल्म में ऋतिक और एनटीआर के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिलने वाली है। यह एक बड़ी एक्शन एडवेंचर फिल्म होगी।

कियारा आडवाणी भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT