Loading...
बॉलीवुड से कितना अलग है तमिल सिनेमा? विद्या बालन ने बताया दोनों के बीच का फर्क
तमिल और हिंदी सिनेमा पर बोलीं विद्या बालन (तस्वीर: एक्स)

बॉलीवुड से कितना अलग है तमिल सिनेमा? विद्या बालन ने बताया दोनों के बीच का फर्क

लेखन सयाली
Oct 18, 2026
12:37 pm

क्या है खबर?

मशहूर अभिनेत्री विद्या बालन ने 'जेलर 2' से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शानदार एंट्री की है और उन्हें प्रशंसकों का प्यार भी मिल रहा है। खुद एक तमिलियन होने के नाते, अभिनेत्री को इस इंडस्ट्री की सांस्कृतिक विविधता के हिसाब से ढलने में कोई कठिनाई नहीं हुई। अब जूम के साथ एक खास इंटरव्यू में विद्या ने हिंदी और तमिल सिनेमा के बीच सांस्कृतिक और काम से जुड़े अंतरों के बारे में बात की है।

विद्या

तमिल इंडस्ट्री पर क्या बोलीं विद्या?

विद्या ने कहा, "तमिल इंडस्ट्री में काम करना मुझे बिल्कुल भी अलग या पराया नहीं लगा। ये दिलचस्प है, क्योंकि ये हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से बहुत अलग है। मैंने यहां काफी लंबे समय तक शूटिंग की। आपको एहसास होता है कि हम सब असल में एक ही काम कर रहे हैं, हम कहानियां सुना रहे हैं, चाहे वो हिंदी इंडस्ट्री हो या तमिल। इसमें कुछ समानताएं भी हैं और कुछ अंतर भी।"

बयान

विद्या ने बताया काम के घंटों का अंतर

विद्या ने बताया कि 'जेलर 2' की टीम 9-6 की शिफ्ट में काम करती थी। विद्या ने कहा, "बॉलीवुड फिल्मों में भी काम के घंटे तय होते हैं, लेकिन वहां हम अक्सर थोड़ी लंबी शिफ्ट करते हैं। मुझे ये पसंद है। ये मेरे लिए नया अनुभव था। मैं सोचती थी शाम 6 बजे के बाद क्या करूं। मैं समुद्र तट के पास खूबसूरत जगह पर रह रही थी। शूटिंग के बाद मैं एक घंटे समुद्र तट पर टहलने जाती थी।"

ADVERTISEMENT

जानकारी

मुझे हर जगह काम करना पसंद है- विद्या

विद्या ने दोनों इंडस्ट्री में काम के अनुभव को सराहा और कहा कि उन्हें कोई शिकायत नहीं है, बल्कि उन्हें हर जगह काम करना अच्छा लगता है। इंटरव्यू के दौरान विद्या ने सिनेमा में महिलाओं के नेतृत्व वाली फिल्मों की कमी का मुद्दा भी उठाया।

ADVERTISEMENT