Loading...
कैसा है बोनी कपूर और अनिल कपूर का रिश्ता? संजय कपूर ने किया इसका खुलासा
बोनी, अनिल और संजय कपूर का रिश्ता (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@sanjaykapoor2500)

कैसा है बोनी कपूर और अनिल कपूर का रिश्ता? संजय कपूर ने किया इसका खुलासा

लेखन सयाली
Oct 12, 2026
03:54 pm

क्या है खबर?

मशहूर बॉलीवुड अभिनेता संजय कपूर हाल ही में नेहा धूपिया और अंगद बेदी के पॉडकास्ट शो 'डबल डेट' पर बतौर मेहमान पहुंचे थे। इस दौरान उनसे उनके दोनों भाइयों के साथ कैसे रिश्ते हैं, इसके बारे में सवाल किया गया। संजय ने अनिल कपूर और बोनी कपूर के बीच 13 महीने के उम्र के अंतर का जिक्र करते हुए बताया कि वे दोनों एक-दूसरे के ज्यादा करीब हैं। साथ ही उन्होंने इसके कारण का भी खुलासा किया।

खुलासा

तीनों के रिश्ते के बारे में क्या बोले संजय?

संजय ने बताया, "अनिल कपूर और बोनी कपूर के बीच 13 महीने का फर्क है। उन्होंने ही शुरुआत की थी, वे परिवार के इंजन की तरह थे। पिता जी के गुजरने के बाद, वे दोनों ही मेरे सबसे करीब हैं। मैं सबसे छोटा हूं। ऐसा नहीं कि मैं उनके पैर छूता हूं या उन्हें भाईसाहब कहता हूं। हालांकि, दिल से, मैं उन दोनों का सम्मान करता हूं। मैं उनके साथ दोस्तों जैसा व्यवहार नहीं कर सकता।"

बयान

2 साल पहले मनाया भाईचारे के 60 सालों का जश्न

संजय ने यह भी खुलासा किया कि वह दोनों भाइयों से ज्यादा अपने भतीजों, अर्जुन, अक्षय और मोहित के करीब हैं। 2 साल पहले तीनों भाइयों भाईचारे के 60 साल पूरे होने का जश्न मनाया।

इस खास मौके पर सजाय ने एक प्यार-भरा पोस्ट साझा किया था, जिसमें उनकी भाइयों संग तस्वीरें थीं। पोस्ट में अभिनेता ने लिखा, 'भाईचारे, प्यार और दोस्ती के 60 से ज्यादा साल। उम्र तो बस एक अंक है। इसे छिपाएं नहीं, बल्कि शान से दिखाएं!'

ADVERTISEMENT