आपत्तिजनक टिप्पड़ी मामले में हनी सिंह की पेशी की तारीख बदलने की अर्जी खारिज, मिली चेतावनी
क्या है खबर?
गायक, रैपर और संगीतकार हनी सिंह की मुश्किलें अब बढ़ती नजर आ रही हैं। एक कॉन्सर्ट के दौरान कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर उनके खिलाफ दर्ज कराई गई शिकायत के संबंध में महाराष्ट्र साइबर सेल ने गायक को समन भेजा था। 16 अक्टूबर के लिए जारी इस समन के बाद, गायक ने अधिकारियों से 22 अक्टूबर को पेशी की अनुमति का अनुरोध किया था। हालांकि, महाराष्ट्र साइबर सेल ने इस मांग को खारिज कर दिया है।
हनी
लुक आउट सर्कुलर जारी करने की मिली चेतावनी
ANI के अनुसार, हनी भारत में नहीं हैं, इसके चलते उन्होंने अतिरिक्त समय मांगा था।
हालांकि, महाराष्ट्र साइबर सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कथित तौर पर कहा है कि अगर गायक कार्यवाही के लिए पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ 'लुक आउट सर्कुलर' (LOC) भी जारी किया जा सकता है।
इससे पहले भी हनी को 5 अक्टूबर का समन भेजा गया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे।
केस
गायक को 3 बार भेजा जा चुका है समन
सूत्रों के मुताबिक, हनी 3 बार समन भेजे जाने के बाद भी महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश नहीं हुए हैं।
शिकायत के अनुसार, एक कॉन्सर्ट के दौरान गायक द्वारा की गई टिप्पणियों की वजह से शिकायतकर्ता ने अधिकारियों से संपर्क किया, जिसके बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने उन्हें पूछताछ के लिए पेश होने का समन जारी किया था।
फिलहाल मामले की जांच चल रही है और अभी इससे जुड़ी और जानकारी मिलनी बाकी है।