Loading...
अमिताभ बच्चन पर हिमेश रेशमिया ने लुटाया प्यार, बताया भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार
हिमेश रेशमिया ने अमिताभ बच्चन को दी जन्मदिन की बधाई

अमिताभ बच्चन पर हिमेश रेशमिया ने लुटाया प्यार, बताया भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सुपरस्टार

लेखन सयाली
Oct 11, 2026
12:41 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन अपना 84वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड के कई सितारे और प्रशंसक उन्हें बधाई दे रहे हैं। इस बीच संगीतकार और गायक हिमेश रेशमिया ने भी बिग बी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं और एक खास संदेश लिखकर अपना प्यार लुटाया है। उन्होंने अमिताभ को सदाबहार महानायक और भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े सुपरस्टार कहते हुए बधाई दी है।

संदेश

हम आपसे बहुत प्यार करते हैं बच्चन साहब- हिमेश

IANS के मुताबिक, हिमेश ने कहा, "प्यारे बच्चन साहब, हमारे लिविंग लेजेंड, भारतीय सिनेमा के अब तक के सबसे बड़े सुपरस्टार। ओह माय गॉड। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं बच्चन साहब और आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई देते हैं।"

गायक ने अमिताभ का आशीर्वाद मांगते हुए आगे कहा, "आपका प्यार, आपका आशीर्वाद हमें देते रहें। हम आपसे प्यार करते हैं, जय माता दी, लेट्स रॉक।"

ये संदेश दर्शाता है कि अमिताभ हर उम्र के सितारों की प्रेरणा हैं।

हिमेश

नए शो से धमाल मचाने को तैयार हिमेश

हिमेश बॉलीवुड के सबसे मशहूर संगीतकार और गायकों में शुमार हैं। अब वो सोनी टीवी के नए शो 'इंडियन आइडल: द लेजेंड्स रिटर्न' में जज के तौर पर नजर आने वाले हैं, जो 17 अक्टूबर, 2026 से शुरू होगा।

इस शो में अभिजीत सावंत, सलमान अली, अमित सना, प्राजक्ता शुक्रे, ऋषि सिंह और सायली कांबले जैसे लोकप्रिय प्रतियोगी नजर आएंगे, जो पहले ही 'इंडियन आइडल' के अलग-अलग सीजन में अपनी गायकी से लोगों को अपना दीवाना बना चुके हैं।

ADVERTISEMENT