NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / ईशा कोप्पिकर ने राजनीति में भी खेली पारी, 'खल्लास गर्ल' को कितना जानते हैं आप?
    अगली खबर
    ईशा कोप्पिकर ने राजनीति में भी खेली पारी, 'खल्लास गर्ल' को कितना जानते हैं आप?
    ईशा कोप्पिकर से जुड़ीं खास बातें

    ईशा कोप्पिकर ने राजनीति में भी खेली पारी, 'खल्लास गर्ल' को कितना जानते हैं आप?

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 19, 2023
    07:38 am

    क्या है खबर?

    अभिनेत्री ईशा कोप्पिकर जल्द ही रकुल प्रीत सिंह अभिनीत एक तमिल साइंस फिक्शन कॉमेडी फिल्म 'अयालान' में नजर आएंगी।

    उन्होंने फिल्मों में अपने अभिनय से भी दर्शकों को प्रभावित किया। हालांकि, उनकी पहचान एक आइटम गर्ल की बनी।

    अब भले ही फिल्मी दुनिया में ईशा उतनी सक्रिय न हों, लेकिन एक समय उन्होंने बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों संग काम किया।

    बॉलीवुड की 'खल्लास गर्ल' 19 सितंबर को अपना जन्मदिन मना रही हैं।

    आइए उनके बारे में विस्तार से जानें।

    सहारा

    जेब खर्च निकालने के लिए बनीं मॉडल

    ईशा ने दूर-दूर तक नहीं सोचा था कि उनका कभी चकाचौंध और एक्टिंग की दुनिया में आना होगा। दरअसल, ईशा के परिवार में सारे डॉक्टर हैं।

    अभिनेत्री ने सिर्फ जेब खर्च पाने की चाहत में मॉडलिंग शुरू कर दी। ऐसा बिल्कुल नहीं था कि मॉडलिंग या एक्टिंग उनका शौक हो।

    बता दें कि मॉडलिंग जगत में आने के बाद ही ईशा के लिए दक्षिण भारतीय सिनेमा में दरवाजे खुले और फिर 'खल्लास गर्ल' बनकर वह बॉलीवुड में लोकप्रिय हुईं।

    शुरुआत

    इस फिल्म से रखा था अभिनय की दुनिया में कदम

    ईशा ने 1997 में तेलुगु फिल्म 'वो वी वारा प्रसाद' के एक गाने से अपना अभिनय करियर शुरू किया था।

    एक लीड हीरोइन के रूप में ईशा की पहली फिल्म 'काधल कविथाई' थी। इस तमिल फिल्म में ईशा के अभिनय की खूब तारीफ हुई थी और उन्हें इसके लिए फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ डेब्यू पुरस्कार भी मिला था।

    फिल्म 'कंपनी' का गाना 'खल्लास' करने के बाद वह इतनी लोकप्रिय हो गईं कि उन्हें बॉलीवुड की 'खल्लास गर्ल' कहा जाने लगा।

    हिंदी फिल्म

    बॉलीवुड में कब किया पदार्पण?

    ईशा की पहली हिंदी फिल्म 'फिजा' थी। यह फिल्म साल 2000 में आई थी। इसमें करिश्मा कपूर और ऋतिक रोशन मुख्य भूमिका मेंं थे। ईशा इसमें एक छोटी सी भूमिका की थी।

    उन्होंने 'डरना मना है', 'कयामत', 'दिल का रिश्ता', 'पिंजर', 'मैंने प्यार क्यों किया', 'डॉन' और 'कृष्णा कॉटेज' सहित बॉलीवुड की कई सफल फिल्मों में काम किया।

    हालांकि, उन्हें 'बचके तू रहना', 'खल्लास' और 'इश्क समंदर' जैसे गानों के लिए खूब प्यार मिला।

    काम

    बिजनेस और राजनीति से जुड़ी रहीं ईशा

    ईशा फिल्मों के अलावा बिजनेसवुमन भी हैं। उनके देश-विदेश में कई रेस्तरां हैं। ईशा ने पहले अमेरिका से हॉस्पिटैलिटी का कोर्स किया और फिर अपने पति टिम्मी नारंग की मदद से रेस्तरां की चेन खोली। ईशा के पति भी एक बड़े बिजनेसमैन हैं।

    ईशा राजनीति से भी जुड़ी रही हैं। 2019 में वह भाजपा में शामिल हुई थीं।

    ईशा को भाजपा महिला मोर्चा की परिवहन विंग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

    खासियत

    मार्शल आर्ट में माहिर

    ईशा मार्शल आर्ट में भी माहिर हैं। यही वजह है कि वह ताइक्वांडो में ब्लैक-बेल्ट भी हासिल कर चुकी हैं। इसी के साथ उन्होने सेल्फ डिफेंस के लिए जानी जाने वाली कोरियाई मार्शल आर्ट हापकिडो भी सीखी है।

    ईशा ने अपने कॉलेज के दिनों में एक फोटोशूट करवाया था, जिसके आधार पर उन्हें कई ब्रांड के विज्ञापनों में काम करने के प्रस्ताव मिलने लगे।

    ईशा की आखिरी हिंदी फिल्म 2022 में आई 'लव यू लोकतंत्र' थी।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    ईशा नवंबर, 2009 में एक जाने-माने होटल व्यवसायी टिम्मी नारंग के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। दोनों की मुलाकात अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने ही करवाई थी। आज ईशा अपने परिवार में बेहद खुश हैं और उनकी एक 8 साल की बेटी रिआना है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    ईशा कोप्पिकर
    बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    'मालिक' का पहला मोशन पोस्टर जारी, गैंगस्टर बन धमाल मचाएंगे राजकुमार राव राजकुमार राव
    पाकिस्तान में कराची की जेल से 200 से अधिक कैदी फरार, शहर में दहशत पाकिस्तान समाचार
    विनफास्ट इन गाड़ियों के साथ करेगी भारत में प्रवेश, जानिए कब शुरू होगी बुकिंग  विनफास्ट
    कौन थे टीवी अभिनेता विभु राघवे, जिनकी कैंसर के कारण हो गई मौत? सेलिब्रिटी की मौत

    ईशा कोप्पिकर

    ईशा कोप्पिकर का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोलीं- हीरो ने मुझसे अकेले मिलने को कहा बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    'गदर 2' के निर्देशक अपनी अगली फिल्म 'जर्नी' के लिए तैयार, बताया इस दशक की 'बागबान' नाना पाटेकर
    मुंबई हवाई अड्डे पर अपनी लग्जरी गाड़ी के साथ दिखीं नुसरत भरूचा, जानिए इसकी कीमत  नुसरत भरूचा
    सुजॉय घोष के साथ क्यों काम करना चाहती थीं करीना? करीना कपूर
    मृणाल ठाकुर के साथ बनी सिद्धांत चतुर्वेदी की जोड़ी, संजय लीला भंसाली लगाएंगे दांव संजय लीला भंसाली

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: जैकलीन फर्नांडिस की कुल संपत्ति कितनी है? जानिए महंगी गाड़ियों का कलेक्शन  जैकलीन फर्नांडिस
    जन्मदिन विशेष: सारा अली खान अब इन फिल्मों में आएंगी नजर, दिखेगी उम्दा अदाकारी सारा अली खान
    जयंती विशेष: 'सदमा' से 'मॉम' तक, आज भी पसंद की जाती हैं श्रीदेवी की ये फिल्में श्रीदेवी
    गूगल ने जयंती पर श्रीदेवी को किया याद, समर्पित किया खूबसूरत डूडल श्रीदेवी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025