LOADING...
खुफिया कहानियों से है प्यार तो देख डालिए OTT पर ये भारतीय स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज
ये हैं OTT पर मौजूद धांसू स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज

खुफिया कहानियों से है प्यार तो देख डालिए OTT पर ये भारतीय स्पाई थ्रिलर वेब सीरीज

Nov 06, 2023
05:58 pm

क्या है खबर?

OTT का चलन जोरों पर है। आजकल हर कोई अपने मनमुताबिक वेब सीरीज या फिल्म देखने के लिए मनोरंजन की इस दुनिया का सफर कर सकता है। अगर आपको रोमांच से लबरेज सीरीज पसंद हैं तो यहां एक से बढ़कर एक धांसू सीरीज देखने को मिल जाएंगी। खुफिया कहानियों के शौकीनों के लिए तो OTT पर आपके लिए बहुत कुछ है। आइए एक नजर इन्हीं लोकप्रिय वेब सीरीज पर डालते हैं।

#1

'द फैमिली मैन'

अमेजन प्राइम वीडियो पर मौजूद 'द फैमिली मैन' से शुरुआत करते हैं, जिसका हिस्सा बन मनोज बाजपेयी रातों-रात OTT पर सबकी पसंद बन गए। इसमें मनोज ने श्रीकांत तिवारी की भूमिका निभाई, जो एक अंडरकवर एजेंट है। जब भी भारतीय जासूसी थ्रिलर वेब सीरीज की बात होती है तो 'द फैमिली मैन' का जिक्र सबसे पहले आता है। इस सीरीज की कहानी आपको बेशक पसंद आएगी। 'द फैमिली मैन 2' को भी दर्शकों ने खूब प्यार दिया।

#2

'द नाइट मैनेजर'

अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी+हॉटस्टार पर मौजूद उपन्यास 'द नाइट मैनेजर' पर आधारित इस सीरीज में अनिल कपूर और आदित्य रॉय कपूर लीड रोल में हैं। शोभिता धुलिपाला ने भी इसमें अहम भूमिका निभाई। प्रेम और विश्वासघात की ये कहानी, निर्देशन, पटकथा से लेकर अभिनय तक, हर पैमाने पर खरी उतरती है। हर कलाकार अपने किरदार में फिट दिखा। कुछ कलाकारों ने तो गजब काम किया। इसमें अनिल के अलावा तिलोत्तमा को भी खूब पसंद किया गया।

Advertisement

#3

'स्पेशल ऑप्स'

जासूसी की कहानियां हमेशा से ही आकर्षित करती रही हैं। इसी तर्ज पर एक वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स' आई थी। इसमें भारतीय खुफिया विभाग रिसर्च एंड एनालिसिस विंग यानी रॉ के एक अफसर हिम्मत सिंह की जाबांजी दिखाई गई थी। इसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। हिम्मत सिंह के किरदार में अभिनेता केके मेनन तो हर तरफ छा गए थे। इस वेब सीरीज का दूसरा सीजन भी काफी पसंद किया गया था। यह डिज्नी+हॉटस्टार पर मौजूद है।

Advertisement

#4

'काठमांडू कनेक्शन'

अगर आप रोमांच से लबालब किसी खुफिया कहानी की तलाश में हैं तो 'काठमांडू कनेक्शन' भी आपकी कसौटी पर खरी उतरेगी। 24 दिसंबर 1999 को इंडियन एयरलाइंस के जहाज 'IC 814' को पाकिस्तानी आतंकियों ने हाईजैक कर लिया था। वो जहाज काठमांडू से भारत आ रहा था। यह वेब सीरीज उसी घटना पर आधारित है। इसकी बेहतरीन कहानी के बीच अमित सियाल और अंशुमान पुष्कर ने अपनी दमदार अदायगी से समां बांध दिया था। यह सीरीज सोनी लिव पर है।

#5

'तनाव'

एक बेहतरीन स्पाई थ्रिलर सीरीज देखनी है तो 'तनाव' देख डालिए। कश्मीर समस्या पर बनी यह एक बेहद रोमांचक वेब सीरीज है, जो आपको जरूर देखनी चाहिए। यह इजरायली शो 'फौदा' का भारतीय रुपांतरण है। इस वेब सीरीज का निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है। इसमें मानव विज, अरबाज खान, एकता कौल, सुमित कौल, रजत कपूर और जरीना वहाब अहम किरदारों में हैं। सोनी लिव पर मौजूद इस सीरीज में इस्तेमाल किए गए संवाद भी कमाल के हैं।

पोल

आप इनमें से किस अभिनेता के काम की सराहना करते हैं?

Advertisement