Page Loader
ये हैं पिछले कुछ समय में रिलीज हुए पांच शानदार हिन्दी गाने
पिछले दो हफ्तों में रिलीज हुए पांच शानदार गाने

ये हैं पिछले कुछ समय में रिलीज हुए पांच शानदार हिन्दी गाने

Mar 02, 2022
05:13 pm

क्या है खबर?

संगीत किसी भी फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। कई फिल्में तो अपने गाने की वजह से ही लोगों की जुबां पर होती हैं। इसलिए मेकर्स कोशिश करते हैं की उनकी फिल्मों के गाने हिट हो जाएं। आजकल बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज से पहले ही उसके गाने सोशल मीडिया पर धूम मचाने लगते हैं। आज हम आपको उन पांच शानदार हिन्दी गानों से रूबरू कराएंगे, जो पिछले दो सप्ताह में रिलीज हुए हैं। आइए इन गानों पर नजर डालते हैं।

#1

'मार खाएगा'

इस सूची में पहला गाना अक्षय कुमार की फिल्म 'बच्चन पांडे' से है। सॉन्ग का टाइटल 'मार खाएगा' है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस गाने को फरहाद भिवंडीवाला और विक्रम मॉन्ट्रोस ने अपनी आवाज दी है। इस गाने का खुमार इतना चढ़ा कि ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वार्नर ने इंस्टाग्राम पर गाने को शेयर किया है। इसमें वह अक्षय की तरह गाने पर एक्टिंग करते दिखे हैं। फिल्म 18 मार्च को थिएटर में आएगी।

#2

'क्यों ना आए'

'बिग बॉस 15' का खिताब जीतने के बाद से ही अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश चर्चा में बनी हुई हैं। अब वह अपने नए गाने 'क्यों ना आए' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। इस गाने में वह अभिनय करती हुई दिखी हैं। इसे मंगलवार को ZEE म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज किया गया है। इस रोमांटिक गाने को प्रणव वत्स द्वारा गाया गया है, जो इस सॉन्ग में तेजस्वी के अपोजिट नजर आए हैं। यकीन मानिए यह गाना आपको मंत्रमुग्ध कर देगा।

#3

'जान है मेरी'

साउथ स्टार प्रभास फिल्म 'राधे श्याम' को लेकर लाइम लाइट में हैं। काफी समय बाद प्रभास रोमांटिक फिल्म में दिखेंगे, जिसमें उनके साथ पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी। अब इस फिल्म का गाना 'जान है मेरी' रिलीज हो चुका है। अरमान मलिक के मखमली आवाज ने गाने में अपना जादू बिखेरा है। प्रभास और पूजा की रोमांटिक केमिस्ट्री आपका मन मोह लेगी। फिल्म 11 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

#4

'जय हो भोले'

महान संगीतकार जोड़ी सलीम-सुलेमान ने 21 फरवरी को 'जय हो भोले' रिलीज किया था। खास बात यह है कि 'इंडियन आइडल 12' के विजेता पवनदीप राजन ने इस गाने को गाया है। वह अपने धुन में खूब जमे हैं। श्रद्धा पंडित ने इस सॉन्ग को लिखा है। महाशिवरात्रि से महज कुछ दिनों पहले इस गाने को दर्शकों के बीच लाया गया। निश्चित रूप से यह गाना आपको भक्ति के अलग सफर पर लेकर जाएगा।

#5

'पूरी गल बात'

यूं तो टाइगर श्रॉफ अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को पता होगा कि वह एक अच्छे गायक भी हैं। उनका गाना 'पूरी गल बात' सोमवार को रिलीज हुआ है। इस गाने को उन्होंने अपनी आवाज दी है। इसमें वह मौनी रॉय के साथ रोमांस करते हुए दिखे हैं। मौनी के साथ स्क्रीन पर उनकी जोड़ी आकर्षक लगी है। सॉन्ग में टाइगर के डांस स्टेप भी दर्शकों को लुभाने के लिए काफी हैं।