NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / गूगल ने जयंती पर श्रीदेवी को किया याद, समर्पित किया खूबसूरत डूडल
    अगली खबर
    गूगल ने जयंती पर श्रीदेवी को किया याद, समर्पित किया खूबसूरत डूडल
    गूगल ने श्रीदेवी को किया याद (तस्वीर: ट्विटर/@GoogleIndia)

    गूगल ने जयंती पर श्रीदेवी को किया याद, समर्पित किया खूबसूरत डूडल

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Aug 13, 2023
    10:08 am

    क्या है खबर?

    बॉलीवुड की चांदनी श्रीदेवी की 13 अगस्त को 60वीं जयंती है। इस मौके पर हिंदी सिनेमा के प्रशंसक, उनका परिवार और उनके साथी कलाकार उन्हें याद कर रहे हैं।

    उनके चुलबुले किरदारों के बिना बॉलीवुड की रौनक फीकी होगी। यही वजह है जब भी श्रीदेवी का जिक्र होता है, उनके प्रशंसक उनकी फिल्मों और किरदारों में खो जाते हैं।

    श्रीदेवी की जयंती के मौके पर उनके प्रशंसकों के साथ ही गूगल ने भी उन्हें खास तरह से याद किया है।

    डूडल 

    श्रीदेवी को समर्पित डूडल

    गूगल ने श्रीदेवी को डूडल समर्पित किया है। इस डूडल में दिवंगत अभिनेत्री की एक सुंदर कलाकृति लगाई गई है। इस डूडल को मुंबई में रहने वाली कलाकार भूमिका मुखर्जी ने तैयार किया है।

    डूडल के साथ गूगल ने श्रीदेवी के सफर के बारे में विस्तार से बताया है।

    उनके बारे में विवरण में लिखा गया, 'श्रीदेवी ने भारतीय सिनेमा में महिलाओं के मुख्य भूमिका में आने के लिए नए रास्ते खोल कर हमेशा के लिए अपनी छाप छोड़ी है।'

    सफरनामा 

    गूगल ने बताया श्रीदेवी का सफरनामा

    श्रीदेवी ने करीब 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी प्रमुख रूप से काम किया।

    1983 की 'हिम्मतवाला' की सफलता के बाद उन्हें नई शोहरत मिली। इसके बाद उन्होंने 'सदमा', चालबाज' जैसी फिल्मों में अपना कमाल दिखाया।

    2000 में करियर से ब्रेक लेने के बाद 2012 में 'इंग्लिश विंग्लिश' से उन्होंने वापसी की थी। 2017 में आई 'मॉम' उनकी आखिरी फिल्म थी।

    ट्विटर पोस्ट

    गूगल ने ट्विटर पर भी किया याद

    We've all danced to her songs, been in awe of her performances, and tried to recreate her iconic fashion moments as #ASrideviMoment 🥰

    Paying a tribute to her life & legacy with this #GoogleDoodle 💕

    Tell us your fav Sridevi film in the replies!
    🔗 https://t.co/CIsKoj29iA. pic.twitter.com/v4iLFRUNXN

    — Google India (@GoogleIndia) August 12, 2023

    परिवार

    परिवार ने किया याद

    श्रीदेवी की जयंती पर उनके पति बोनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर उनके साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की।

    इस तस्वीर में दोनों खुशनुमा मिजाज में किसी आउटडोर लोकेशन पर नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक'।

    उनकी बेटी जाह्नवी कपूर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में बोनी के इस पोस्ट को शेयर करते हुए मां को याद किया।

    खुशी कपूर ने भी मां के साथ अपनी और जाह्नवी के बचपन की तस्वीर साझा की।

    देहांत

    2018 में हो गया था देहांत 

    सोशल मीडिया पर प्रशंसक भी उनकी फिल्मों की तस्वीर साझा करके उन्हें याद कर रहे हैं।

    2013 में श्रीदेवी को पद्मश्री के सम्मानित किया गया था। उनकी फिल्म 'मॉम' के लिए उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था।

    फरवरी, 2018 में श्रीदेवी का दुबई में निधन हो गया था। नहाते वक्त होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी।

    श्रीदेवी के अचानक चले जाने से हर कोई स्तब्ध था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीदेवी
    जन्मदिन विशेष

    ताज़ा खबरें

    ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों में 7 प्रतिशत की गिरावट हुई दर्ज, क्या है इसकी वजह? ओला इलेक्ट्रिक
    टाटा कारों पर मिल रही 1.4 लाख रुपये तक की छूट, जानिए मॉडलवार ऑफर  टाटा मोटर्स
    पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' से हुआ व्यापक नुकसान, गोपनीय रिपोर्ट में 8 अन्य ठिकानों का खुलासा ऑपरेशन सिंदूर
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर CDS अनिल चौहान बोले- नुकसान महत्वपूर्ण नहीं बल्कि परिणाम महत्वपूर्ण है रक्षा मंत्रालय

    श्रीदेवी

    अमरीश पुरी नहीं, यह अभिनेता करने वाला था 'मिस्टर इंडिया' में मोगैम्बो का किरदार बॉलीवुड समाचार
    श्रीदेवी की मौत हादसा या हत्या? IPS अफसर ने दावा कर किए कई चौंकाने वाले खुलासे बॉलीवुड समाचार
    श्रीदेवी की मौत को 'हत्या' बताने वाले दावों पर आया बोनी कपूर का बयान बॉलीवुड समाचार
    महिला दिवस: बॉलीवुड के ये किरदार हर महिला को जिंदगी जीने के लिए करते हैं प्रेरित बॉलीवुड समाचार

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: भूमि पेडनेकर के पास है एक से बढ़कर एक गाड़ियां, जानिए उनका कार कलेक्शन  भूमि पेडनेकर
    जन्मदिन विशेष: नसीरुद्दीन शाह की यादगार फिल्में, जिनमें दिखती है अभिनय की जादूगरी नसीरुद्दीन शाह
    जन्मदिन विशेष: नसीरुद्दीन शाह की कुल संपत्ति 350 करोड़ रुपये से भी अधिक  नसीमुद्दीन सिद्दीकी
    मुकेश की 100वीं जयंती: क्लर्क बनाना चाहते थे पिता, बहन की शादी से शुरु हुई गायकी संगीत इंडस्ट्री
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025