LOADING...
रोहित शेट्‌टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में शामिल होंगे गौरव खन्ना?
गौरव खन्ना 'खतरों के खिलाड़ी 15' में आ सकते हैं

रोहित शेट्‌टी के शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में शामिल होंगे गौरव खन्ना?

Apr 01, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

टीवी के चर्चित अभिनेता गौरव खन्ना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। चर्चा है कि उन्हें रोहित शेट्‌टी के स्टंट रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के 15वें सीजन में देखा जा सकता है। इस खबर ने फैंस को अभी से उत्साहित कर दिया है। शो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया बनकर दर्शकों का दिल जीतने वाले गौरव, पहले भी रियलिटी शोज का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ-सीजन 1' और 'बिग बॉस 19' की ट्रॉफी अपने नाम की है।

बातचीत

गौरव खन्ना के साथ चल रही बातचीत

सियासत डॉटकॉम के मुताबिक, 'खतरों के खिलाड़ी' के निर्माता आगामी सीजन में, गौरव को लेने के इच्छुक हैं। उन्होंने अभिनेता से संपर्क भी किया है। खबरों के मुताबिक, वे फिलहाल बातचीत कर रहे हैं और अभी तक कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है। अगर सबकुछ ठीक रहा और गौरव ने हामी भर दी, तो यह रियलिटी शोज की दुनिया में उनका तीसरा शो होगा। उनके अलावा, अभिषेक बजाज, फरहाना भट्‌ट और तान्या मित्तल को भी संपर्क किया गया है।

शो

जून, 2026 से शूटिंग शुरू होने की उम्मीद

'खतरों के खिलाड़ी' सीजन 15 का आधिकारिक ऐलान नवंबर, 2025 में किया गया था। शो के होस्ट की कमान एक बार फिर रोहित शेट्‌टी संभालते दिखाई देंगे। न्यूज 18 के मुताबिक, जून, 2026 से शो की शूटिंग दक्षिण अफ्रीका में शुरू होने की संभावना है। फिलहाल तो प्रतियोगियों के नामों की पुष्टि होना बाकी है। साथ ही प्रीमियर का ऐलान भी अभी तक नहीं किया गया है। बता दें, शो का प्रीमियर जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर किया जाएगा।

Advertisement