Page Loader
गजराज राव की वेब सीरीज 'दुपहिया' का ऐलान, जानिए कब और कहां देख पाएंगे 
गजराज राव की वेब सीरीज 'दुपहिया' का ऐलान (तस्वीर: एक्स/@PrimeVideoIN)

गजराज राव की वेब सीरीज 'दुपहिया' का ऐलान, जानिए कब और कहां देख पाएंगे 

Feb 17, 2025
01:04 pm

क्या है खबर?

OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी नई वेब सीरीज 'दुपहिया' का ऐलान कर दिया है। इसमें गजराज राव और रेणुका शहाणे जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। भुवन अरोड़ा भी इस सीरीज में अहम भूमिका में होंगे। 'दुपहिया' के निर्देशन की कमान सोनम नायर ने संभाली है। इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। यह वेब सीरीज जल्ह ही अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इसकी रिलीज तारीख से भी पर्दा उठ गया है।

वीडियो

ये कलाकार भी आएंगे नजर 

'दुपहिया' का प्रीमियर 7 मार्च, 2025 से अमेजन प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है। OTT प्लेटफॉर्म ने हाल ही में अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर प्रोमो साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'ब्रेकिंग न्यूज़: भारत के एकमात्र अपराध-मुक्त गाव में पहली बार अपराध की सूचना मिली। कौन ले गया इस सैयां का दुपहिया?' गजराव, रेणुका और भूवन के अलावा इस वेब सीरीज में स्पर्श श्रीवास्तव, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा जैसे कलाकार भी अभिनय करते नजर आएंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो