Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
हॉलीवुड समाचार
बॉलीवुड समाचार
लेटेस्ट वेब सीरीज
लेटेस्ट फिल्में
सिद्धू मूसेवाला
गायक केके
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / शिल्पा-राज से लेकर ऐश्वर्या-अभिषेक तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे महंगी शादियां
मनोरंजन

शिल्पा-राज से लेकर ऐश्वर्या-अभिषेक तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे महंगी शादियां

शिल्पा-राज से लेकर ऐश्वर्या-अभिषेक तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे महंगी शादियां
लेखन चंद्रशेखर कुमार
Apr 16, 2022, 03:28 pm 3 मिनट में पढ़ें
शिल्पा-राज से लेकर ऐश्वर्या-अभिषेक तक, ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे महंगी शादियां
ये हैं बॉलीवुड की 5 सबसे महंगी शादियां

बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत जोड़ियों में से एक रणबीर कपूर-आलिया भट्ट आखिरकार शादी के रिश्ते में बंध गए। दोनों ने बीते गुरुवार को ही मुंबई में शादी रचाई है। भले ही उनकी शादी का कायक्रम निजी था, लेकिन इसकी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। इस शादी का आयोजन काफी भव्य तरीके से किया गया। आज हम आपको बॉलीवुड की उन 5 शादियों के बारे में बताएंगे, जिनमें जमकर पैसा खर्च किया गया।

#1
विवेक ओबेरॉय और प्रियंका अल्वा

अभिनेता विवेक ओबेरॉय और उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा की शादी काफी धूमधाम से हुई थी। इस कपल ने 2010 में शादी की थी। बता दें कि प्रियंका दिवंगत राजनेता जीवराज अल्वा की इकलौती बेटी हैं। उनकी शादी बेंगलुरु के अल्वा फार्महाउस में हुई थी। उनकी शादी के मंडप को 25 हजार स्वारोवस्की क्रिस्टल के साथ डिजाइन किया गया था। उनके मंडप को इटली और चेकोस्लोवाकिया से मंगाकर फूलों से सजाया गया था। यह शाही शादी काफी चर्चा में रही थी।

#2
सोनम कपूर और आनंद आहूजा

सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद आहूजा ने 8 मई, 2018 को मुंबई में ग्रैंड शादी की थी। इस मौके पर उनके परिवार के अलावा कई दोस्तों को शामिल किया गया था। इसके बाद उन्होंने एक शानदार रिसेप्शन पार्टी का भी आयोजन किया था, जिसमें लगभग पूरा बॉलीवुड उमड़ पड़ा था। इस ग्रैंड रिसेप्शन में शाहरुख खान, अक्षय कुमार, ऐश्वर्या राय और आलिया जैसे बड़े सितारों ने शिरकत की थी। यह शादी किसी उत्सव से कम नहीं था।

#3
ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन

ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन 2007 में शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। दोनों की शादी पर पूरे देश की नजर थी। रिपोर्ट की मानें तो अमिताभ के बंगले प्रतीक्षा में हुई इस शादी में करीब 6 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। अपनी शादी में अभिषेक-ऐश्वर्या ने मशहूर डिजाइनर नीता लुल्ला, संदीप खोसला और अबू जानी के डिजाइन किए हुए कपड़े पहने थे। इस शादी को बॉलीवुड का सबसे हाइप्रोफाइल शादी माना जाता है।

#4
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा

बिजनेसमैन राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी ने भी अपनी शादी में बेहिसाब पैसे खर्च किए थे। अपनी शादी को यादगार बनाने के लिए उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी। बताया जाता है कि उन्होंने अपनी शादी के फंक्शन में करीब 4 करोड़ रुपये उड़ाए। इसके अलावा शिल्पा की 20 कैरेट की सगाई की अंगूठी की कीमत 3 करोड़ रुपये थी। स्वारोवस्की क्रिस्टल से जड़ी उनकी साड़ी की कीमत केवल 50 लाख रुपये थी। इस कपल ने 2009 में शादी की थी।

#5
असिन और राहुल शर्मा

बॉलीवुड और दक्षिण भारतीय सिनेमा में अपने अभिनय का जलवा दिखाने के बाद असिन भी एक बिजनेसमैन के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गईं। असिन ने 2016 में अपने लॉन्गटाइम बॉयफ्रेंड राहुल शर्मा के साथ शादी की थी। वह एक प्रसिद्ध भारतीय उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी के सह-संस्थापक हैं। कहा जाता है कि राहुल ने असिन को हीरे से जड़ी 6 करोड़ रुपये की अंगूठी गिफ्ट की थी। शादी के बाद से ही अभिनेत्री रूपहले पर्दे से गायब है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
चंद्रशेखर  कुमार
चंद्रशेखर कुमार
Twitter
मीडिया के क्षेत्र में मुझे करीब दो साल से अधिक का अनुभव है। मैंने आईआईएमसी से हिन्दी जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा किया है। कविता और लेख लिखने का शौक बचपन से रहा है। देश की कई चर्चित पत्र-पत्रिकाओं में मेरी कविताएं और लेख प्रकाशित हुए हैं। लाइफस्टाइल, हेल्थ और एंटरटेनमेंट पर लिखना पसंद है।
ताज़ा खबरें
सेलिब्रिटी गॉसिप
ताज़ा खबरें
एंटी-एजिंग गुणों से समृद्ध होती हैं ये पांच स्किन केयर सामग्रियां
एंटी-एजिंग गुणों से समृद्ध होती हैं ये पांच स्किन केयर सामग्रियां लाइफस्टाइल
7-सीटर SUV अल्काजार का नया किफायती वेरिएंट लेकर आई हुंडई
7-सीटर SUV अल्काजार का नया किफायती वेरिएंट लेकर आई हुंडई ऑटो
मानसून के दौरान बढ़ते वजन को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
मानसून के दौरान बढ़ते वजन को कम करने के लिए अपनाएं ये टिप्स लाइफस्टाइल
असम में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड सितारे, मुख्यमंत्री ने जताया आभार
असम में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आए बॉलीवुड सितारे, मुख्यमंत्री ने जताया आभार मनोरंजन
भारत में फिर से शुरू हुई मिनी कूपर SE इलेक्ट्रिक की बुकिंग
भारत में फिर से शुरू हुई मिनी कूपर SE इलेक्ट्रिक की बुकिंग ऑटो
सेलिब्रिटी गॉसिप
अमेरीका की सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति बनीं पॉप सिंगर रिहाना
अमेरीका की सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति बनीं पॉप सिंगर रिहाना मनोरंजन
बॉलीवुड में हमेशा रहेगा नेपोटिज्म, लेकिन कलाकार का काम बोलेगा- राजकुमार राव
बॉलीवुड में हमेशा रहेगा नेपोटिज्म, लेकिन कलाकार का काम बोलेगा- राजकुमार राव मनोरंजन
आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट
आर माधवन को ऑफर हुई थी सूर्या की फिल्म 'गजनी', जानिए क्यों किया रिजेक्ट मनोरंजन
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद टीम को यूरोप घुमाने ले जा रहे कार्तिक आर्यन
'भूल भुलैया 2' की सफलता के बाद टीम को यूरोप घुमाने ले जा रहे कार्तिक आर्यन मनोरंजन
किशोर कुमार हिंदू थे, मधुबाला से शादी करने के लिए नहीं बदला धर्म- मधुबाला की बहन
किशोर कुमार हिंदू थे, मधुबाला से शादी करने के लिए नहीं बदला धर्म- मधुबाला की बहन मनोरंजन
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Entertainment Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स भाजपा समाचार
कोरोना वायरस #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स हिजाब विवाद यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स सिद्धू मूसेवाला राज्यसभा चुनाव
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022