NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2023: गोल्डन ग्लोब से ऑस्कर तक, इस साल भारतीय सिनेमा को मिलीं ये बड़ी उपलब्धियां
    अगली खबर
    अलविदा 2023: गोल्डन ग्लोब से ऑस्कर तक, इस साल भारतीय सिनेमा को मिलीं ये बड़ी उपलब्धियां
    2023 में भारतीय सिनेमा ने रचा इतिहास

    अलविदा 2023: गोल्डन ग्लोब से ऑस्कर तक, इस साल भारतीय सिनेमा को मिलीं ये बड़ी उपलब्धियां

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 24, 2023
    02:03 pm

    क्या है खबर?

    फिल्म जगत के लिए साल 2023 को अच्छा कहा जाए तो यह गलत नहीं होगा। इस साल न सिर्फ कई भारतीय फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया, बल्कि सिनेमा जगत की कई हस्तियों ने इतिहास भी रचा।

    देसी सिनेमाघरों के साथ ही अंतरराष्ट्रीय पटल पर भी इस साल भारतीय सिनेमा की धूम रही।

    एसएस राजामौली जैसे नाम इस साल दुनियाभर में छाए रहे। आइए, नजर डालते हैं भारतीय सिनेमा की इस साल की खास उपलब्धियों पर।

    #1

    गोल्डन ग्लोब जीतने वाला पहला एशियाई गाना बना 'नाटू-नाटू' 

    फिल्म 'RRR' और उसके गाने 'नाटू नाटू' ने इस साल दुनियाभर के लोगों को झूमने पर मजबूर किया।

    साल की शुरुआत में भी संगीतकार एमएम कीरवानी को उनके इस लोकप्रिय गाने के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार दिया गया।

    इसी के साथ 'नाटू-नाटू' गोल्डन ग्लोब जीतने वाला पहला एशियाई गाना बना। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हर क्षेत्र की दिग्गज हस्तियों ने 'RRR' की टीम को बधाइयां दीं।

    #2

    'नाटू-नाटू' को मिला ऑस्कर

    गोल्डन ग्लोब के बाद 'नाटू नाटू' के पुरस्कारों का कारवां ऑस्कर भी पहुंचा। इस साल मार्च में जब ऑस्कर पुरस्कारों की घोषणा हुई तो भारत के लोग खुशी से झूम उठे।

    जनवरी में गोल्डन ग्लोब जीतकर इतिहास रचने वाले एमएम कीरवानी ने यहां भी बाजी मारी। 'नाटू नाटू' ने सर्वश्रेष्ठ संगीत के लिए ऑस्कर जीता।

    इसके साथ ही दुनिया भर में राजामौली, कीरवानी और 'RRR' का डंका बजने लगा। उन्हें दुनियाभर की हस्तियों ने इसके लिए बधाई दी।

    #3

    ...जब 2 भारतीय महिलाओं ने उठाया ऑस्कर

    'नाटू-नाटू' ही नहीं, शॉर्ट फिल्म 'द एलिफेंट विस्परर्स' भी इस साल भारत के लिए ऑस्कर लेकर आई।

    ऑस्कर लेने के लिए जब फिल्म की निर्माता गुनीत मोंगा और निर्देशक कार्तिकी गोनसाल्वेस मंच पर पहुंचीं, तो सारा देश इन महिलाओं की जीत पर गर्व से भर गया।

    बाद में कार्तिकी ने भारत आकर इसके नायक बमन और बेली के हाथों में भी यह ट्रोफी थमाई। उनकी इस तस्वीर को देखकर हर कोई भावुक हो गया।

    #4

    दिलजीत दोसांझ ने कोचेला में रचा इतिहास

    अप्रैल में पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने कैलिफोर्निया के कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल में प्रस्तुति देकर इतिहास रचा।

    दिलजीत ने 15 अप्रैल को कोचेला में अपनी पहली परफॉर्मेंस दी और वह यहां परफॉर्म करने वाले पहले पंजाबी कलाकार बन गए। इस दौरान उन्होंने 'पटियाला पेग' और GOAT एल्बम के गानों पर परफॉर्म किया था।

    इसके बाद 23 अप्रैल को दिलजीत ने दूसरी बार कोचेला में अपने शानदार प्रदर्शन से समां बांध दिया।

    #5

    वीर दास और एकता कपूर को मिला एमी पुरस्कार

    भारतीय सिनेमा के जाने-माने कॉमेडियन और अभिनेता वीर दास ने अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार 2023 में सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी का पुरस्कार जीतकर इतिहास रचा।

    एमी पुरस्कार जीतने के बाद वीर ने इंस्टाग्राम पर इसे भारत और भारतीय कॉमेडी को समर्पित किया था।

    निर्माता एकता कपूर को भी कला और मनोरंजन की दुनिया में योगदान के लिए एमी डायरेक्टोरेट पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस पुरस्कार को अपने नाम करने वालीं एकता पहली भारतीय निर्माता बनीं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    गोल्डन ग्लोब अवार्ड
    ऑस्कर पुरस्कार
    एमी अवार्ड्स

    ताज़ा खबरें

    गूगल क्रोम में आया नया जेमिनी AI असिस्टेंट, इस तरह करें उपयोग  गूगल
    लश्कर-ए-तैयबा का सह-संस्थापक आमिर हमजा लाहौर में घायल, अस्पताल में भर्ती पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: फंगल इंफेक्शन क्यों एक बढ़ता हुआ खतरा है? त्वचा विशेषज्ञ से जानिए  त्वचा की देखभाल
    गूगल ने वीओ 3 और इमेजन 4 किया लॉन्च, क्या है इनकी खासियत? गूगल

    गोल्डन ग्लोब अवार्ड

    गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड की नामांकन सूची जारी, बेस्ट एक्ट्रेस में लेडी गागा का भी नाम हॉलीवुड समाचार
    ऑस्कर के बाद गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स पर भी पड़ी कोरोना की मार, जानिए कब होंगे आयोजित हॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने पहली बार जीता गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड हॉलीवुड समाचार
    'RRR' को गोल्डन ग्लोब्स में मिला नॉमिनेशन, नाराज शेखर कपूर ने पूछा ये सवाल एसएस राजामौली

    ऑस्कर पुरस्कार

    ऑस्कर 2023: 'नाटू-नाटू' से 'एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स' तक, यहां देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट  RRR फिल्म
    ऑस्कर 2023: 'नाटू-नाटू' के खिताब जीतने पर खुशी से झूमी 'RRR' टीम, प्रतिक्रिया वायरल RRR फिल्म
    ऑस्कर 2023: 'RRR' टीम ने प्रशंसकों को समर्पित किया पुरस्कार, साझा किया नोट RRR फिल्म
    ऑस्कर 2023: 'नाटू-नाटू' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' की सफलता पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई नरेंद्र मोदी

    एमी अवार्ड्स

    एमी अवॉर्ड्स: बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट हुए अर्जुन माथुर, इन भारतीय सीरीज को मिली जगह हॉलीवुड समाचार
    'दिल्ली क्राइम' ने जीता अंतरराष्ट्रीय एमी अवॉर्ड, पहली बार भारतीय वेब सीरीज को मिला सम्मान हॉलीवुड समाचार
    एमी अवॉर्ड्स 2021: 'द क्राउन' और 'टेड लेस्सो' का जलवा, देखिए विजेताओं की पूरी लिस्ट हॉलीवुड समाचार
    इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स, 2021: अवॉर्ड जीतने से चूके नवाजुद्दीन और वीर दास, 'आर्या' भी खाली हाथ हॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025