NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अलविदा 2023: शाहरुख-नयनतारा, वरुण-जाह्नवी, इस साल इन नई जोड़ियों ने दी दस्तक
    अगली खबर
    अलविदा 2023: शाहरुख-नयनतारा, वरुण-जाह्नवी, इस साल इन नई जोड़ियों ने दी दस्तक
    2023 में दिखीं बॉलीवुड की ये नई जोड़ियां (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@jawanmovie)

    अलविदा 2023: शाहरुख-नयनतारा, वरुण-जाह्नवी, इस साल इन नई जोड़ियों ने दी दस्तक

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Dec 16, 2023
    07:20 am

    क्या है खबर?

    बॉक्स ऑफिस के लिए साल 2023 बेहतरीन साबित हुआ। आखिरकार कोरोना महामारी से उबरकर कई फिल्मों ने शानदार कमाई की।

    कई फिल्मों में पुरानी जोड़ियों ने अपना जादू बरकरार रखा, तो कई फिल्में अपनी नई जोड़ियों की वजह से चर्चा में रहीं। इस साल बॉलीवुड में कई नई साझेदारी देखने को मिली।

    आइए, नजर डालते हैं इस साल सुर्खियों में रहीं बॉलीवुड की नई जोड़ियों पर, जिन्होंने पहली बार में ही दर्शकों का दिल जीत लिया।

    #1

    रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर (तू झूठी मैं मक्कार) 

    रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर इस साल लव रंजन की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' में नजर आए थे। होली के मौके पर आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की।

    रणबीर-श्रद्धा की जोड़ी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रही। दोनों के रोमांस और मस्ती ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

    इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में बोनी कपूर और डिंपल कपाड़िया भी नजर आए थे। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर देखी जा सकती है।

    #2

    शाहरुख खान-नयनतारा  (जवान)

    शाहरुख खान इस साल बड़े पर्दे पर छाए रहे। 'पठान' के साथ साल की दमदार शुरुआत करने के बाद उन्होंने 'जवान' में अपना जलवा बिखेरा।

    शाहरुख के साथ काम करना हर अभिनेत्री की ख्वाहिश होती है। इस साल यह मौका तमिल सिनेमा की सुपरस्टार कही जाने वालीं नयनतारा को मिला।

    फिल्म 'जवान' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। फिल्म में शाहरुख और नयनतारा के प्यार और तकरार ने खूब सुर्खियां बटोरीं।

    यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर मौजूद है।

    #3

    प्रभास-कृति सैनन (आदिपुरुष)

    फिल्म 'आदिपुरुष' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार थी। ओम राउत की यह फिल्म पिछले साल से ही सुर्खियां बटोर रही थी। हालांकि, जब फिल्म आई तो फिल्म में रामायण के गलत चित्रण के कारण लोगों के गुस्से का शिकार हो गई।

    फिल्म में प्रभास और कृति सैनन ने राम और सीता का किरदार निभाया। आलोचनाओं के बीच भी इस जोड़ी पर लोगों की खास नजर रही।

    'आदिपुरुष' को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

    #4

    वरुण धवन-जाह्नवी कपूर (बवाल)

    इस साल वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की साझेदारी भी देखने को मिली, जिसे दर्शकों के साथ समीक्षकों ने भी पसंद किया।

    उनकी फिल्म 'बवाल' जुलाई में अमेजन प्राइम वीडियो पर आई थी। इसमें दोनों नए शादीशुदा जोड़े की भूमिका में नजर आए थे। फिल्म में दोनों की शादी से प्यार होने तक के सफर को दिखाया गया था।

    नितेश तिवारी की इस फिल्म में द्वितीय विश्वयुद्ध की घटनाओं के कारण इसकी आलोचना भी हुई थी।

    #5 

    रणबीर-रश्मिका मंदाना (एनिमल)

    रणबीर और रश्मिका मंदाना बॉलीवुड की सबसे नई जोड़ियों में से एक हैं। उनकी फिल्म 'एनिमल' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है।

    फिल्म से जब दोनों की पहली झलक सामने आई थी, तब से ही इनकी केमिस्ट्री की चर्चा हो रही है। फिल्म में दोनों ने किसी जोड़े के बीच रोमांस, गाना, झगड़ा और बेवफाई तक को पर्दे पर बयां किया है।

    हालांकि, कई लोग इनके रिश्ते को महिला विरोधी भी बता रहे हैं।

    पोल

    आपने इस साल पर्दे की इन नई जोड़ियों में किसे पसंद किया?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    यह भी पढ़ें:
    रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए 70 करोड़ रुपये, जानिए बाकी कलाकारों की फीस रणबीर कपूर ने 'एनिमल' के लिए 70 करोड़ रुपये, जानिए बाकी कलाकारों की फीस
    यह भी पढ़ें:
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    व्हाट्सऐप में आएगा नया प्राइवेसी फीचर, अपना फोन नंबर छिपा सकेंगे यूजर्स व्हाट्सऐप
    हुंडई की गाड़ियों पर बढ़ गई छूट, जून महीने में 1 लाख रुपये तक की बचत  हुंडई मोटर कंपनी
    चंद्रमा के उत्तरी हिस्से में लैंडिंग की तैयारी में जापानी कंपनी, 6 जून को उतरेगा लैंडर  जापान
    'भूल चूक माफ' ने पार किया 60 करोड़ रुपये का आंकड़ा, 11वें दिन रहा ऐसा हाल  राजकुमार राव

    बॉलीवुड समाचार

    'कड़क सिंह' रिव्यू: पंकज त्रिपाठी की शानदार अदाकारी ने जमाया रंग, अंत तक बांधे रखेगा सस्पेंस पंकज त्रिपाठी
    धर्मेंद्र ने प्रशंसकों के साथ मनाया अपना 88वां जन्मदिन, वायरल हो रहा वीडियो  धर्मेंद्र
    'जोरम': दसरू के किरदार में खूब जचे मनोज बाजपेयी, जानिए फिल्म देख क्या कहते हैं प्रशंसक मनोज बाजपेयी
    अंजलि अरोड़ा ने दिल्ली में खरीदा नया घर, जानिए इसकी कीमत     टीवी शो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025