इन अभिनेत्रियों ने फिल्मों में निभाया है पुरुष का किरदार
क्या है खबर?
आज महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों की बराबरी कर रही हैं। कई क्षेत्रों में तो महिलाओं ने पुरुषों को भी काफी पीछे छोड़ दिया है।
फिल्मों की बात करें, तो अक्सर फिल्मों में अभिनेत्रियों को केवल अभिनेता के साथ जोड़ी बनाने के लिए ही रखा जाता है। लेकिन कुछ अभिनेत्रियों ने फिल्मों में मुख्य भूमिका में पुरुषों का किरदार किसी पुरुष अभिनेता से बेहतर निभाया है।
आज हम आपको पांच ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं।
#1
हिलेरी स्वांक
हॉलीवुड फिल्म 'बॉयज डोंट क्राई' में हिलेरी स्वांक ने बार्डन टीना नाम के ट्रांसजेंडर का किरदार निभाया है, जो एक पुरुष की तरह जीवन जीता है।
फिल्म में बार्डन को सिंगल मदर लाना नाम की एक महिला से प्रेम हो जाता है। यह विवादित फिल्म समाज के ताने-बाने की असली कहानी बयां करती है।
हिलेरी ने फिल्म में इतना बेहतरीन अभिनय किया कि उन्हें इसके लिए ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा गया।
यह फिल्म आप सबको एक बार जरुर देखनी चाहिए।
#2
बारबरा स्ट्रायजैंड
फिल्म 'येंटल' में बारबरा स्ट्रायजैंड ने येंटल मेंडेल नाम के पुरुष का किरदार निभाया है।
यह फिल्म कई मायनों में खास है, क्योंकि बारबरा ने न केवल इसमें मुख्य भूमिका निभाई है, बल्कि उन्होंने इसे लिखा, निर्मित और निर्देशित भी किया है।
यह उनके निर्देशन की पहली फिल्म है, जिसके लिए उन्हें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड मिला।
फिल्म में बारबरा एक यहूदी महिला के रूप में हैं, जिन्होंने पढ़ाई करने के लिए अपने भाई येंटल की पहचान अपना ली।
#3
टिल्डा स्विंटन
फिल्म 'ऑर्लैंडो' में टिल्डा स्विंटन ने ऑर्लैंडो नाम के रईस युवक का किरदार निभाया है।
ऑर्लैंडो का रूसी राजकुमारी साशा के साथ प्रेम संबंध होता है, लेकिन जल्द ही दोनों का संबंध खत्म हो जाता है।
उसके बाद ऑरलैंडो 1700 में कॉन्स्टेंटिनोपल का राजदूत नियुक्त किए जाने से पहले कला के क्षेत्र में एकांत जीवन की तलाश करता है।
फिल्म में टिल्डा का अभिनय देखने लायक है। यह फिल्म आपको उस समय के समाज का ज्ञान करवाएगी।
#4
केट ब्लैंचेट
'आई एम नॉट देयर' में केट ब्लैंचेट ने जूड क्विन का किरदार इतनी खूबसूरती से निभाया है कि कोई भी देखकर हैरान हो जाएगा।
यह बायोपिक गायक बॉब डिलन के जीवन पर आधारित है। फिल्म में केट ने 60 के दशक के बॉब डिलन का अवतार अपनाया है।
फिल्म में केट की बेहतरीन एक्टिंग के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
केट के बेहतरीन अभिनय के लिए इस फिल्म को देखा जा सकता है।
#5
ग्लेन क्लोज
फिल्म 'अल्बर्ट नॉब्स' में ग्लेन क्लोज ने अल्बर्ट नॉब्स नाम के पुरुष का किरदार निभाया है।
इसमें ग्लेन ने इस तरह पुरुष का किरदार निभाया है कि एक बार आप भी धोखा खा जाएंगे।
फिल्म में अल्बर्ट का जन्म एक महिला के रूप में होता है, लेकिन स्वतंत्रता हासिल करने के लिए उसे 30 साल तक एक आदमी के रूप में अपना जीवन व्यतीत करना पड़ता है।
यह फिल्म आपको समाज के असली रूप के बारे में अच्छे से बताएगी।