NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मार्वल के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर की पांच बेहतरीन फिल्में
    अगली खबर
    मार्वल के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर की पांच बेहतरीन फिल्में

    मार्वल के अलावा रॉबर्ट डाउनी जूनियर की पांच बेहतरीन फिल्में

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Sep 24, 2020
    09:05 am

    क्या है खबर?

    हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर को आज किसी पहचान की जरुरत नहीं है।

    मार्वल के सुपरहीरो आयरन मैन का किरदार निभाकर वो पूरे विश्व में प्रसिद्ध हो चुके हैं। आयरन मैन के रूप में उन्होंने बेहतरीन काम किया है।

    मार्वल के अलावा भी रॉबर्ट ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है, जिनमें उनके काम को काफी पसंद किया गया।

    आज हम आपको मार्वल के अलावा रॉबर्ट की पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे।

    #1

    गुड नाइट, एंड गुड लक (2005)

    इस पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म का निर्देशक जॉर्ज क्लूनी ने किया है। इसमें डेविड स्ट्रेथैर्न, पैट्रिसिया क्लार्कसन, जॉर्ज क्लूनी और रॉबर्ट डाउनी जूनियर जैसे मशहूर अभिनेता मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    फिल्म की कहानी पूर्व रेडियो और टीवी पत्रकार एडवर्ड मरो और अमेरिका के विस्कॉन्सिन के सीनेटर जोसेफ मैकार्थी के इर्द-गिर्द घूमती है।

    फिल्म में रॉबर्ट ने CBS न्यूज के पत्रकार जोसेफ वेरशबा का किरदार निभाया है, जो एडवर्ड और जोसेफ की विचारधारा की लड़ाई में फंस जाते हैं।

    #2

    जोडीएक (2007)

    डेविड फिचर द्वारा निर्देशित इस थ्रिलर ड्रामा में जेक गिलेनहाल, मार्क रफैलो, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, ब्रायन कॉक्स और एंथनी एडवर्ड् मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    फिल्म 1986 में प्रकाशित नॉन-फिक्शन किताब 'जोडीएक' के ऊपर आधारित है।

    फिल्म, जोडीएक नाम के एक सीरियल किलर की कहानी है, जिसने 1960 के दशक में सैन फ्रांसिस्को क्षेत्र में दहशत फैला रखा था। बता दें कि अब तक किलर पकड़ा नहीं गया है।

    रॉबर्ट ने इस फिल्म में भी एक पत्रकार की भूमिका निभाई है।

    #3

    शेरलॉक होम्स (2009)

    इस थ्रिलर ड्रामा जासूसी फिल्म का निर्देशन गाई रिची ने किया है। फिल्म में रॉबर्ट डाउनी जूनियर, जूड लॉ, रेचल मैकएडम्स और एडी मर्सन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    इसमें रॉबर्ट ने शेरलॉक होम्स नाम के एक जासूस का किरदार निभाया है, जो अजीब हरकतें करता है और जिसका दिमाग कंप्यूटर से भी तेज चलता है।

    इस फिल्म के लिए रॉबर्ट को बेस्ट एक्टर का गोल्डन ग्लोब अवार्ड भी मिला था। इस फिल्म का सीक्वल 2011 में रिलीज हुआ था।

    #4

    द सोलोईस्ट (2009)

    जो राइट द्वारा निर्देशित इस म्यूजिकल ड्रामा फिल्म में जेमी फ़ॉक्स, रॉबर्ट डाउनी जूनियर, कैथरिन कीनर, टॉम हॉलैंडर, लीसा गे हेमिल्टन मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    फिल्म संगीतज्ञ नथेनियल आयर्स के जीवन पर आधारित है, जो स्कित्जोफ्रेनिया से पीड़ित होने के बाद बेघर हो जाते हैं और सड़कों पर अपना जीवन बिताते हैं।

    इस फिल्म में भी रॉबर्ट ने पत्रकार स्टीव लोपेज का किरदार निभाया है। यह फिल्म मानवता का सही ज्ञान कराती है।

    #5

    द जज (2014)

    इस क्राइम ड्रामा फिल्म का निर्देशन डेविड डाब्किन ने किया है। इसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर, रॉबर्ट डूवैल, वेरा फर्मिगा और विंसेंट डी'ओनोफ़्रियो मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    फिल्म की कहानी एक ऐसे जज की है, जो अपनी पत्नी की मौत के बाद मानसिक संतुलन खो देता है और एक व्यक्ति को मार देता है। इसके बाद उसका केस उसी कोर्ट में चलता है, जिसमें पहले वह जज रहता है।

    रॉबर्ट ने इसमें जज के बेटे और वकील का किरदार निभाया है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    हॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस के खौफ से सहमी फिल्म इंडस्ट्री, टालनी पड़ी इनी बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट अक्षय कुमार
    लॉकडाउन के बीच देखिए इंग्लिश की ये दिलचस्प वेबसीरीज टीवी शो
    जब प्रियंका के पिता ने उनके टाइट कपड़े पहनने पर लगा दी थी पाबंदी, जानिए वजह बॉलीवुड समाचार
    कोरोना जैसे खतरनाक वायरस पर आधारित हैं ये फिल्में, जरूर देखें मनोरंजन

    मनोरंजन

    सुशांत के दोस्त का दावा- बॉलीवुड पार्टियों में चलती है कोकिन, गांजा लेना आम बात बॉलीवुड समाचार
    53 की उम्र में भी फिट हैं माधुरी दीक्षित, जानें उनकी फिटनेस का राज बॉलीवुड समाचार
    मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन सहित बॉलीवुड हस्तियों ने सरकार से की सिनेमाघर खोलने की अपील करण जौहर
    यशराज की सुपरहीरो फिल्म में विलेन बनेंगे अजय देवगन, 180 करोड़ रुपये है बजट! बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025