NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / मार्शल आर्ट्स के दीवाने जैकी चैन की ये पांच बेहतरीन फिल्में जरूर देखें
    अगली खबर
    मार्शल आर्ट्स के दीवाने जैकी चैन की ये पांच बेहतरीन फिल्में जरूर देखें

    मार्शल आर्ट्स के दीवाने जैकी चैन की ये पांच बेहतरीन फिल्में जरूर देखें

    लेखन प्रदीप मौर्य
    Sep 23, 2020
    07:30 am

    क्या है खबर?

    जैकी चैन, एशियाई सिनेमा के वैश्विक चेहरे हैं। उन्होंने चीनी भाषा की फिल्मों से लेकर इंग्लिश की भी कई फिल्में की हैं।

    जैकी एक ग्लोबल हीरो है, जिनके दुनिया भर में करोड़ों फैंस हैं।

    जैकी ने अपने बेहतरीन मार्शल आर्ट के दम पर फिल्मी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उन्हें दुनिया का सबसे बेहतरीन एक्शन हीरो माना जाता है।

    ऐसे में आज हम आपको उनकी पांच बेहतरीन फिल्मों के बारे में बताएंगे।

    #1

    स्नेक इन द ईगल्स शैडो (1978)

    येन वू-पिंग (Yuen Woo-ping) द्वारा निर्देशित यह फिल्म कुंग-फू स्कूल और मार्शल आर्ट के ऊपर आधारित है।

    फिल्म में जैकी चैन ने एक अनाथ लड़के चीन फू का किरदार निभाया है, जिसे कुंग-फू स्कूल पंचिंग बैग की तरह इस्तेमाल करता है।

    एक दिन चीन फू एक भिखारी की मदद करता है, जो स्नेक-स्टाइल कुंग-फू का पुराना मास्टर होता है। इसके बाद भिखारी, चीन फू को मार्शल आर्ट सिखाता है।

    मार्शल आर्ट के दीवानों को यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

    #2

    प्रोजेक्ट ए (1983)

    इस फिल्म का निर्देशन खुद जैकी चैन ने किया है। फिल्म 19वीं सदी के पुराने हांग-कांग के ऊपर आधारित है।

    इस क्राइम ड्रामा फिल्म में अपराधियों से छुटकारा पाने के लिए हांग-कांग पुलिस और मरीन पुलिस साथ मिलकर काम करती है।

    फिल्म में क्राइम की दुनिया और पुलिस से उनके संबंधों के बारे में भी दिखाया गया है।

    यह एक बेहतरीन एक्शन फिल्म है, जिसमें आप जैकी के कई फास्ट मार्शल आर्ट मूव्स देख सकते हैं।

    #3

    पुलिस स्टोरी (1985)

    इस फिल्म का निर्देशन भी खुद जैकी चैन ने किया है। इसमें उन्होंने हांग-कांग के पुलिस डिटेक्टिव केविन चैन का किरदार निभाया है।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2016 में टाइम आउट्स द्वारा कराए गए चुनाव में 'पुलिस स्टोरी' को अब तक की चौथी बेहतरीन एक्शन फिल्म के लिए सबसे ज्यादा वोट मिलें।

    अब आप समझ सकते हैं कि यह फिल्म कैसी होगी।

    इस क्राइम ड्रामा में जैकी के कई शानदार एक्शन स्टंट आपको हैरान कर देंगे।

    #4

    ट्वीन ड्रैगंस (1992)

    रिंगो लैम और सुई हार्क द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जैकी चैन ने दो भाईयों का डबल रोल निभाया है।

    दोनों भई जन्म के बाद बिछड़ जाते हैं। एक भाई अमेरिका चला जाता है, जबकि एक हांग-कांग में रहता है।

    अचानक 26 साल बाद दोनों एक दूसरे से टकराते हैं, जब अमेरिका में रहने वाला भाई एक कंसर्ट के लिए हांग-कांग आता है।

    जैकी ने दोनों भाईयों का रोल बखूबी निभाया है और बेहतरीन मार्शल आर्ट का प्रदर्शन किया है।

    #5

    द टक्सीडो (2002)

    केविन डोनोवन द्वारा निर्देशित इस स्पाई कॉमेडी ड्रामा फिल्म में जैकी चैन (जिम्मी) ने एक टैक्सी ड्राइवर का किरदार निभाया है।

    फिल्म की कहानी एक ऐसे टक्सीडो सूट की है, जिसे पहनने के बाद व्यक्ति में सुपरह्यूमन जैसी ताकत आ जाती है।

    फिल्म में जिम्मी, जासूस क्लार्क डेव्लिन (जेसन आइजैक) का ड्राइवर बनता है और उसके साथ मिशन पर जाता है।

    एक घटना के बाद जेसन कोमा में चला जाता है, जिसके बाद उसके मिशन को जिम्मी पूरा करता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: PBKS ने क्वालीफायर-2 में MI को हराया, फाइनल में किया प्रवेश  IPL 2025
    नॉर्वे शतरंज 2025: डी गुकेश ने मैग्नस कार्लसन अपने करियर में पहली बार दी मात शतरंज
    इंग्लैंड ने वेस्टइंडीज को दूसरे वनडे में हराया, सीरीज में हासिल की अजेय बढ़त  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, एबी डिविलियर्स को पछाड़ा इंडियन प्रीमियर लीग

    हॉलीवुड समाचार

    कोरोना वायरस की चपेट में आए हॉलीवुड अभिनेता टॉम हैंक्स और उनकी पत्नी रीटा मनोरंजन
    कोरोना वायरस के खौफ से सहमी फिल्म इंडस्ट्री, टालनी पड़ी इनी बड़ी फिल्मों की रिलीज डेट अक्षय कुमार
    लॉकडाउन के बीच देखिए इंग्लिश की ये दिलचस्प वेबसीरीज टीवी शो
    जब प्रियंका के पिता ने उनके टाइट कपड़े पहनने पर लगा दी थी पाबंदी, जानिए वजह बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन

    अमेजन एलेक्सा की आवाज बनने जा रहे हैं अमिताभ बच्चन, ऐसा करने वाले पहले भारतीय अभिनेता बॉलीवुड समाचार
    ब्रिटेन गॉट टैलेंट: सेमी-फाइनल्स में पहुंची 10 साल की भारतीय बच्ची हॉलीवुड समाचार
    इन सितारों ने वीडियो जॉकी से शुरु किया था करियर, कमाया बॉलीवुड में बड़ा नाम बॉलीवुड समाचार
    विकास बहल की फिल्म के लिए टाइगर श्रॉफ लेंगे 30 करोड़ रुपये फीस- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025