Loading...
सलमान खान के जिम आउटलेट में लगी आग, मौके पर सबको सुरक्षित बचाया गया
सलमान खान के जिम आउटलेट में लगी आग

सलमान खान के जिम आउटलेट में लगी आग, मौके पर सबको सुरक्षित बचाया गया

Aug 21, 2026
06:19 pm

क्या है खबर?

राष्ट्रीय राजधानी में सलमान खान के जिम आउटलेट में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मामला दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश का है, जहां अभिनेता के जिम ब्रांड की 'फ्रैंचाइजी' में गुरुवार रात आग लगी थी। जब सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल कर्मियों को मिली, तो उन्होंने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। फिलहाल इस घटना में कोई हताहत या क्षति होने की जानकारी नहीं है। जिम में मौजूद सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

कारण

शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने का संदेह

PTI के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि अभिनेता के जिम की फ्रेंचाइजी ग्रेटर कैलाश के M-ब्लॉक मार्केट में स्थित है। गुरुवार रात करीब 10:15 बजे उसकी पहली मंजिल पर आग लगने की खबर मिली।

अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय कर्मी मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे और दमकल विभाग के आने से पहले जिम के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, लेकिन सटीक कारण की जांच अभी जारी है।

अधिकार

आग से कोई नुकसान नहीं, उस पर काबू पा लिया गया

पुलिस ने आगे बताया कि फिलहाल आग लगने से कोई नुकसान या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटनास्थल को सुरक्षित कर दिया गया है और अब स्थिति सामान्य है।

उन्होंने यह भी बताया कि जिम का स्वामित्व सलमान के पास नहीं है, बल्कि यह उनके जिम ब्रांड की फ्रेंचाइजी है।

काम के मोर्चे पर, अभिनेता अपनी आगामी फिल्म 'SVC 63' में व्यस्त हैं, जिसका कथित नाम 'द मॉन्स्टर' है। इसमें उनके साथ नयनतारा नजर आएंगी।

ADVERTISEMENT